मेष-आज शुभ सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज अधिक धन खर्च होगा। यात्रा को टालें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।
वृषभ-आज धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। दफ्तर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। लेन-देन में सावधान रहें। किसी से प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आलस्य न करें।
मिथुन-आज का दिन कामयाबी से भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। बचत योजना में निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क-आज का दिन शानदार रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। बाहरी खानपान का ध्यान रखें।
सिंह-आज का दिन शुभ रहेगा। कैरियर से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक यात्रा से फायदा होने की संभावना है।
कन्या-आज दूसरों के काम में दखल न दें। किसी कार्य के पूरा नहीं हो पाने के चलते तनाव में रहेंगे।सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
तुला- कारोबारी यात्रा से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से मधुरता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा भागदौड़ के चलते थकान हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक-आज के दिन सावधान रहे, चोट लगने का भय है। शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। आज कमजोरी महसूस करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते हैं।
धनु-आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने कौशल से कई लोगों के काम को आप पूरा करेंगे। आपकी सराहना होगी। कारोबार की स्थिति अनुकूल बनेगी। आमदनी बढ़ेगी।
मकर-धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सामाजिक काम कर सकते हैं।
कुंभ-आज का दिन शुभ रहेगा। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। कर्ज देते समय सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन-आज के दिन आपको सावधान रहना होगा। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश करने से बचें। तनाव हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है। शत्रु शांत रहेंगे।
(BY: VANSHIKA SINGH)