नई दिल्ली: गज़ल के मशहूर गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का बीती 26 फरवरी को निधन हो गया। उनके निधन की ख़बर ने सिने जगत के कई लोगों को शॉक्ड किया था। पंकज उधास के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रही। उन्हें अंतिम विदाई देते हुए हर किसी की आंखें नम दिखाई दे रही थीं।
पंकज उधास (Pankaj Udhas) तो अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं है लेकिन उनसे जुड़े कुछ किस्से इस वक्त काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इन्हीं में से एक है। एक्टर शाहरुख खान की पहली कमाई का किस्सा। आपको बता दें, शाहरुख खान ने साल 2017 में अपनी पहली कमाई के बारे में बताते हुए पंकज उधास का जिक्र किया था। चलिए बताते हैं आखिर कैसे शाहरुख ने पहली कमाई में कितने पैसे कैसे कमाए थे।
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान बताया था कि कैसे उन्होंने पंकज उधास (Pankaj Udhas) के जरिए अपनी पहली कमाई की थी। साल 2017 में रईस सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपने शुरुआती दिनों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि पंकज उधास के एक कॉन्सर्ट में शाहरुख ने अशर का काम किया था।
ये भी पढ़ें :- Suhana Khan ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की जमीन, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
आपको बता दें, किसी कॉन्सर्ट में अशर का काम ये होता है कि वो कॉन्सर्ट में आए लोगों की मदद करे। इसमें किसी गेस्ट को सीट तक ले जाना या सीट ढूंढने में मदद करना, जैसे काम शामिल होते हैं। शाहरुख ने इस काम से उन्हें 50 रुपये मिलने वाली बात कही थी। इसके बाद वो अपनी इस पहली कमाई से ताज महल देखने आगरा गए थे। ताजमहल घूमने के बाद भी उनके पास कुछ पैसे बच गए थे। उन्होंने बताया था कि ताजमहल के बाहर से लस्सी खरीदकर उन्होंने पी थी। इसमें दुर्भाग्य से एक मक्खी गिरी हुई थी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वो कैसे आगरा से दिल्ली ट्रेन पर पूरे रास्ते उल्टी करते हुए आए थे।