मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

चंद घंटों पहले रूस की मिसाइल से तबाह हुआ सामूहिक महत्व का वेयरहाउस, अभी भी सुलग रहा है धूवा, अंदर मौजूद है विस्फोटक

by Web Desk
मई 12, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

ओडेसा शहर के इस सबसे बड़े वेयरहाउस पर रूस ने चंद घंटों पहले ही क्रूस मिसाइल के जरिए हमला किया है। क्रूज मिसाइल इसलिए क्योंकि ,इस वेयरहाउस की छत से ज्यादा दीवारों को नुकसान पहुंचा है, जिससे यह साफ हो जाता है कि मिसाइल की ऊंचाई समुंदर तट से ज्यादा नहीं थी।

यूक्रेन की आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह है वेयर हाउस खाने पीने के समान राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं को रखने के लिए था, लेकिन रूस की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि यहां पर नाटो देशों से मिले सामरिक महत्व के संसाधनों को रखा गया था ,हालांकि जिस तरह एक के बाद एक कई मिसाइल के जरिए हमला किया गया। जिसमें से एक मिसाइल तो बाहर ही सडक पर गड्ढा बनाते हुए फट गई, जबकि कई मिसाइल निशानें पर लगी है, इसलिए ऐसा लगता है कि जब रुस एक से अधिक मिसाइल का प्रयोग कर रहा है, तो यह वेयरहाउस बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकाना होगा।

RELATED NEWS

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

जुलाई 14, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

यहां अभी भी पूरी तरीके से आग नहीं बुझाई गई है। धुआं देखा जा सकता है, जब हमने इसके अंदर जाने की कोशिश की तो ,हमें यूक्रेन की सेना के द्वारा रोक दिया गया। इससे इस बात की भी संभावना है कि अंदर ज्वलनशील सामग्री या बारूदी हथियार हो सकते हैं।

ओडेसा जिसकी स्थापना यूनान साम्राज्य ने ईसा पूर्व छठी शताब्दी में की थी, जिसे ग्रीक भाषा में समुंदर का मोती कहां गया, जिसे रूस ओटोमन अंपायर से जीता था, जिस पर कब्जा करने में एडोल्फ हिटलर की सेना भी नाकाम रही, जहां 2014 में क्रीमिया युद्ध के दौरान भी खूनी संघर्ष देखने को मिला, यह यूक्रेन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है आबादी करीब 11 लाख।

सामरिक लिहाज से देखें तो यह मारियोपोल के बाद यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। अगर यह शहर और उसके कब्जे में चला जाता है, तो यूक्रेन की समुद्री तट रेखा पूरी तरीके से रूस के नियंत्रण में आ जाएगी। जिसके बाद यूक्रेन तक सागर के रास्ते कोई मदद नहीं पहुंच पाएगी।

जहां से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर क्रीमिया है। जहां रूस की नौसेना की बड़ी फ्लीट लगाई गई है। इसी इलाके में रूस के युद्धपोत मोस्कोवा को नेपच्यून मिसाइल हमले के जरिए डुबोया गया था। यहां से सिर्फ 20 समुद्री मील की दूरी पर रूस के युद्धपोत फ्रीगेट मिसाइल डिस्ट्रॉयर और पनडुब्बियों मौजूद हैं।

हालांकि यूक्रेन ने भी अपनी तटरेखा को बचाने के लिए पूरी तैयारी करनी है। समुंदर के 20 मील के इलाकों में सी माइन बिछाई गई है, जिसके जरिए अगर छोटी फ्रिगेड और एमफीबीएस ऑपरेशन के जरिए रूस की सेना समुद्री तट रेखा पर नियंत्रण करना चाहे ,अगर होवरक्राफ्ट के जरिए रूस के कमांडो ओडेसा पहुंचना चाहें, तो उन्हें रोका जा सकता है। समुंदर के साथ-साथ बीच की रेत में भी लैंडमाइन बिछाई गई है।

रूस ने ओडेसा शहर के लिए भी वही रणनीति अपनाई है, जो इससे पहले वह खारकीव और मायरोपोल के लिए अपना चुका है। यहां पर डीजल ,पेट्रोल ,एलपीजी सीएनजी का संकट पैदा हो गया है। किसी भी गाड़ी को 10 लीटर से ज्यादा इंधन भरवाने नहीं दिया जा रहाॆ। उसमें भी घंटों का इंतजार करना पड़ता है। खाने पीने की सामान की कीमत भी दोगुनी हो चुकी है।

और अब और रॉकेट के जरिए रूस के युद्धपोत ने इस शहर के पानी की सप्लाई ,यानी शुद्ध पेयजल के कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया है। अधिकांश पाइपलाइन मॉनिटर चिपसेट खराब हो चुके हैं, जिसकी वजह से अब शहर में साफ पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में स्थानीय जनता के पास पलायन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाता।

रूस की रणनीति भी यही है रूस की कोशिश है कि जब अधिकांश जनता शहर छोड़ कर चली जाएगी, तब यूक्रेन की सेना पर जबरदस्त हमला करके इस शहर को अपने कब्जे में लिया जा सकता है। पड़ोस के देश माल्टोवा में रूस की सेना पहले से ही मौजूद है, ऐसे में जमीन और समंदर दोनों तरफ से संभव है बड़ा हमला।

यूरोप और अमेरिका की तमाम मल्टीनेशनल कंपनी ने अपना व्यापार रूस में खत्म कर दिया है और उस पर प्रतिबंध लगाए गए हैं और इन कंपनियों ने अपने तमाम स्टोर मॉस्को से हटा लिए हैं। यही वजह है कि अब रूस ऐसे बड़े शॉपिंग मॉल पर भी प्रक्षेपास्त्र के जरिए हमला कर रहा है, जहां पर इन कंपनियों के बड़े-बड़े आउटलेट मौजूद है, जहां ना तो सामरिक महत्व का सामान था और ना ही रसद और खाद्यान्न, फिर भी रूस ने इस सिविलियन एसिड पर हमला किया ताकि, उन कंपनियों को एक मैसेज पहुंचाया जा सके जो रूट पर प्रतिबंध लगाकर रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

(BY: Vanshika Singh)

Tags: missileNews1IndiarussiaRussia-Ukraine Warwarehouse
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूस के एक बेहद सुरक्षित एयरबोर्न कमांड विमान Tu-214PU के...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

हनी ट्रैप के जाल का शिकार हुआ भारतीय वायुसेना का एक जवान, हुआ गिरफ्तार

बिहार में निवेश को लेकर दिल्ली में इनवेस्टर समिट का आयोजन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist