Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

International news : ट्रंप ने समारोह की जगह बदल, क्यों चुना वह खास स्थान जहां रोनाल्ड रेगन ली थी शपथ

डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को ठंड के कारण कैपिटल रोटुंडा में शपथ लेंगे। मुकेश अंबानी और क्वाड देशों के मंत्री भी समारोह और बैठक में शामिल होंगे। समारोह पर खर्च और राजनीतिक विवाद चर्चा में हैं। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इसे परंपराओं और अमेरिकी हितों का प्रतीक बताया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 19, 2025
in विदेश
Donald Trump Presidential Oath 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump Presidential Oath 2025 : वॉशिंगटन में सोमवार 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इस बार कड़ाके की ठंड को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल बिल्डिंग के अंदर कैपिटल रोटुंडा में आयोजित होगा। ऐसा 1985 के बाद पहली बार हो रहा है, जब रोनाल्ड रीगन ने इसी स्थान पर शपथ ली थी।

कैपिटल रोटुंडा का महत्व

कैपिटल रोटुंडा कैपिटल बिल्डिंग का गुंबददार हॉल है, जो अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और प्रतिनिधि सभा को जोड़ता है। ऐतिहासिक महत्व के कारण इसे खास आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘वॉशिंगटन में ठंड रिकॉर्ड स्तर पर है। इसलिए मैंने समारोह कैपिटल रोटुंडा में कराने का फैसला किया है।’

RELATED POSTS

No Content Available

समारोह की अन्य तैयारियाँ

शपथ ग्रहण के बाद होनेवाले अन्य कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं होगा। रविवार दोपहर कैपिटल वन एरेना में होने वाली विजय रैली अपने तय समय पर होगी। जो लोग रोटुंडा में नहीं आ सकते, वे एरेना में स्क्रीन पर समारोह देख सकते हैं।

अंबानी दंपती को न्योता

इस खास मौके पर भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मौजूद रहेंगे। दोनों 18 जनवरी को वॉशिंगटन पहुंच गए और आज शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कैंडल लाइट डिनर में भी शामिल होंगे। समारोह के बाद आयोजित रिसेप्शन में भी अंबानी दंपती की उपस्थिति रहेगी।

क्वाड देशों की बैठक

शपथ ग्रहण के अगले दिन यानी 21 जनवरी को क्वाड देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक वॉशिंगटन डीसी में होगी। इस बैठक का मकसद हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराना है।

भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया से विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान से ताकेशी इवाया बैठक में शामिल होंगे।

अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी इस बैठक का हिस्सा हो सकते हैं।

शपथ ग्रहण पर विवाद

शपथ ग्रहण समारोह से पहले अमेरिका में राजनीतिक माहौल गर्म है। डेमोक्रेटिक पार्टी और कुछ मीडिया संस्थानों ने इस समारोह पर भारी खर्च और ट्रंप के कड़े फैसलों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने इसे अमेरिकी परंपराओं और हितों के संरक्षण का अहम आयोजन बताया है।

Tags: Capitol Rotunda CeremonyQuad Meeting 2025Trump Inauguration
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan attack: चोरी या हत्या? सैफ अली खान के घर में हमलावर के इरादों पर पुलिस का खुलासा

Weather Update

दिल्ली में सर्द हवाओं का कहर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का बढ़ा सितम, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version