Sunday, November 22, 2026 12:24 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » आतंकवाद बनेगा पाकिस्तान के पतन का कारण, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान…

आतंकवाद बनेगा पाकिस्तान के पतन का कारण, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के क्रम में हनुमानगढ़ी में श्रीहनुमत कथा मंडपम का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और भारतीय सेनाओं के शौर्य की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

by Gulshan
23/05/2025
End of Pakistan

End of Pakistan : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के क्रम में हनुमानगढ़ी में श्रीहनुमत कथा मंडपम का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सेनाओं के शौर्य की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, भारत छेड़ता नहीं है और कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। आतंकवाद पाकिस्तान को ले डूबेगा और इसमें ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।

सीएम योगी ने सनातन धर्म को भारत के अस्तित्व और वजूद का आधार बताते हुए कहा कि इसके सम्मान और गरिमा के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने हनुमानगढ़ी के नागाओं और संतों से आह्वान किया कि वे अपने योद्धा भाव को बनाए रखें और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

सीएम योगी ने पाकिस्तान को ललकारा 

उन्होंने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भारत छेड़ता नहीं है और कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। सीएम योगी ने हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि बजरंग बली ने रावण के दरबार में यही संदेश दिया था। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देकर खुद को बर्बाद कर रहा है। भारतीय सेना की कार्रवाई में 124 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। यह गलती पाकिस्तान की है, जो आतंकियों को प्रश्रय दे रहा है। ये आतंकवाद पाकिस्तान को ले डूबेगा और इसमें ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में कोई अस्तित्व नहीं है। जिसका अपना वास्तविक अस्तित्व न हो, उसकी एक निश्चित लाइफ होती है। अब पाकिस्तान का समय पूरा हो गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : अब PCB के PSL पर गिरी ‘नमो मिसाइल’, भारत के प्रहार से जमींदोज हुई हॉकआई और…

उन्होंने अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक प्रगति की चर्चा करते हुए सनातन धर्म की रक्षा और इसके वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संबोधन में उन्होंने हनुमानगढ़ी को भक्ति, शक्ति, बुद्धि और युक्ति का संगम बताते हुए इसे सनातन धर्म का एक अडिग गढ़ बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में अयोध्या को अव्यवस्थाओं में झोंककर इसे अपमानित करने का कार्य किया गया। वहीं, 2014 और 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का विकास डबल स्पीड से हुआ है। हमें अपने मित्र और शत्रुओं की पहचान रखना जरूरी है। देश को सनातन धर्म के मार्ग में बाधा डालने वालों को चिह्नित करना होगा। सनातन धर्म भारत के अस्तित्व की पहचान है। इसकी गरिमा और सम्मान के विरुद्ध हमें कुछ भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके अंत की शुरुआत हो चुकी है और आतंकवाद ही उसके अंत का कारण बनेगा।

‘हनुमान जी ने की अयोध्या धाम की रक्षा’ – योगी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में हनुमानगढ़ी के त्रेतायुगीन टीले को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि यहां से हनुमान जी महाराज ने अयोध्या धाम की रक्षा की है। उन्होंने बाबा अभयराम दास जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह श्रीहनुमत कथा मंडपम बाबा अभयराम दास जी की दूरदर्शिता और वैष्णव अखाड़ों की सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उनकी कृपा से आज हम इस भव्य स्वरूप को देख रहे हैं। उन्होंने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन, पूज्य संतों और नागाओं की प्रशंसा की, जिन्होंने एक-एक पाई बचाकर इस मंडपम का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें : जेपी एसोसिएट्स के ठिकानों पर छापेमारी, 12,000 करोड़ घोटाले को लेकर…

सीएम योगी ने कहा कि हनुमानगढ़ी केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए योद्धा भाव का प्रतीक है। यह मंडपम आने वाली पीढ़ियों के लिए हनुमानगढ़ी के वैभव को संरक्षित रखेगा। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी का यह मंडपम न केवल आध्यात्मिक केंद्र बनेगा, बल्कि सत्संग और कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने हनुमानगढ़ी के नागाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपका इतिहास सनातन धर्म के उस कालखंड की सेना के रूप में जाना जाता है, जब देश विधर्मियों और आक्रांताओं से त्रस्त था, तब अखाड़ों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित किया था।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Raja Kolander

25 साल पुराना डबल मर्डर केस, सीरियल किलर राजा कलंदर और उसके साथी बच्छराज को उम्रकैद

Bareilly

झाड़ियों में सोए इंसान पर गिरा मलबा, बरेली में नगर निगम की लापरवाही बनी मौत का कारण

Nautapa 2025 health safety and food tips

Nautapa 2025 : 15 दिनों के बावजूद, भीषण गर्मी के सिर्फ 9 दिन क्यों कहलाते हैं ?'नौतपा' जानिए कब से लगेगा नौतपा

POPULAR POST

Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Hyderabad Student Death in America

Family Tragedy : पिस्तौल से चली गोली, 24 वर्षीय छात्र की मौत! भाई क्यों हुआ गिरफ्तार, परिवार में मातम

November 19, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

November 18, 2026
Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026

LATEST

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India