शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब PCB के PSL पर गिरी ‘नमो मिसाइल’, भारत के प्रहार से जमींदोज हुई हॉकआई और डीआरएस तकनीक

भारत ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। पीसीबी को नहीं मिलेगी हॉकआई और डीआरएस की तकनीक ।

by Vinod
मई 23, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। ये किसी फिल्म के डॉयलाग नहीं, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के शब्द हैं, जो उन्होंने पाकिस्तान बार्डर से खड़े होकर बोले। जिसके बाद ‘मुल्ला मुनीर एंड बदमाश कंपनी’ दहशत में हैं। पाक आर्मी को दूसरी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का खौफ है। ‘नमो मिसाइल’ के नए प्रहार से पीसीसी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई है।करोड़ों का नुकसान होने की आहट से पीसीबी खौफजदा है और वह यूएई के दर पर जाकर फरियाद की, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।

इंडियन ने पीसीबी पर की सर्जिकल स्ट्राइक

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर, जो अब फील्ड मार्शल बन गया है, ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी उसकी रोजी-रोटी छीन लेंगे। मुल्ला मुनीर के मुल्क के अंदर ऐसा कहर बरपाएंगे कि वह कई सालों तक बारूदी मंजर को नहीं भूल पाएगा। हां पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वह करके दिखा दिया। अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सैकड़ों आतंकियों को 72 हूरों के पास भेज दिया। पाक के 11 एयीरबेस मिट्टी में मिला दिए। जिसके बाद पीएसएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पीसीबी दोबारा पीएसएल के आगाज कराए जानें को लेकर हाथ-पांव चलाने शुरू कर दिए। लेकिन भारत ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी।

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

जुलाई 12, 2026

नहीं मिलेगी हॉकआई और डीआरएस की तकनीक

भारत के साथ संघर्ष के बाद पीएसएल को फिर से शुरू करने में पीसीबी को अभी भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक फ्रेंचाइजी के करीबी सूत्र के अनुसार, हॉकआई और डीआरएस तकनीक को संभालने वाली टीम पाकिस्तान वापस नहीं आई है। सूत्र ने कहा इसका मतलब है कि पीएसएल के आखिरी कुछ मैच बिना डीआरएस के ही पूरे होंगे, जो बोर्ड और टीमों के लिए एक बड़ा झटका है। सूत्र ने यह भी बताया कि डीआरएस उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि ब्रॉडकास्टर में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के कारण लीग को स्थगित किए जाने के बाद, ब्रॉडकास्टर के लिए काम करने वाले भारतीय नागरिक अपने घर चले गए और तनावपूर्ण स्थिति के कारण वापस नहीं आए। ऐसे में अब पीसीबी को डीआरएस की सुविधा नहीं मिलेगी। जानकार बताते हैं कि पीसीआई अब पीएसएल को आगे बढ़ा सकता है। सूत्र बताते हैं कि पीसीबी ने बीसीआई से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

पीएसएल छोड़ रहे विदेशी क्रिकेटर्स

इनसब के बीच पीसीबी ने पीएसएल के बाकी मैचों को यूएई में कराने की कोशिश की, लेकिन अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलने के लिए पीएसएल छोड़ दिया है, जिनमें मिचेल ओवेन्स और कुसल मेंडिस शामिल हैं। साथ ही इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी एक बड़ा झटका लगा। उनके सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी घर वापस चले गए। सीधे शब्दों में कहें तो, भारत और पाकिस्तान के बीच जो कुछ हुआ, उसका असर पीएसएल पर पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारतीय सेनाओं ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंडी पर द्रोन से हमला किया था। जिस दिन हमला हुआ, उसी दिन रावलपिंडी स्टेडियम में पीएसएल का मैच होना था। सूत्र बताते हैं कि हमले में रावलपिंडी स्टेडियम को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब इस स्टेडियम में एक साल तक कोई मैच नहीं हो सकता।

अब हॉकआई और डीआरएस तकनीक के बिना होंगे मैच

डीआरएस एक ऐसी तकनीक है जिससे पता चलता है कि अंपायर का फैसला सही था या नहीं। हॉकआई भी एक ऐसी ही तकनीक है। इन तकनीकों के बिना, अंपायरों के फैसलों पर सवाल उठ सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, जिसका मतलब है कि पीएसएल के आखिरी कुछ मैच बिना किसी डीआरएस के पूरे होंगे, जो बोर्ड और टीमों के लिए एक बड़ा झटका है।’ इसका मतलब है कि टीमों को अब अंपायरों के फैसलों पर भरोसा करना होगा, भले ही उन्हें लगे कि वे गलत हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि ब्रॉडकास्टर में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं, जो अब वापस नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बाद वे अपने घर चले गए। एक भारतीय ब्रॉडकास्टर ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से पहलगाम में आतंकी हमला करवाया, ऐसे में हम आतंकी मुल्क नहीं जाएंगे। पाकिस्तान को आने वाले दिनों में क्रिकेट से अरबों का नुकसान होगा। टीवी प्रसारण में भी रूकावट आएगी। टीवी में भारतीय का दबदबा है।

Tags: indiaOperation SindoorPAKISTANPCBPSL
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

India air pollution

सांसों में घुलता मौत का तांडव: भारत पर मंडरा रहा है फेफड़ों की बीमारियों का ‘सुनामी’ संकट

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

India air pollution: भारत इस वक्त एक ऐसे अदृश्य हत्यारे की गिरफ्त में है, जो कोविड-19 से भी कहीं अधिक...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
End of Pakistan

आतंकवाद बनेगा पाकिस्तान के पतन का कारण, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान...

Raja Kolander

25 साल पुराना डबल मर्डर केस, सीरियल किलर राजा कलंदर और उसके साथी बच्छराज को उम्रकैद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist