शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Ukraine-Russia: विक्ट्री परेड में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के तेवर से यूक्रेन में फैली दहशत

by Web Desk
मई 10, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Victory Parade: 9 मई को विक्ट्री डे परेड के दौरान रूस अपनी बारूदी ताकत का प्रदर्शन कर रहा था लेकिन परेड की सलामी ले रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चेहरे के भाव सख्त थे बहुत सख्त औऱ पुतिन की जुबान से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा था वो था बदला

पुतिन के इसी बयान से अलग अलग कयास निकाले जाने लगे कि आखिर पुतिन के इस बदले का मतलब क्या है

RELATED NEWS

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

जुलाई 14, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

विक्ट्री डे परेड के दौरान जब पुतिन ने बदले की हुंकार भरी…तो बदले का सबसे पहला मतलब निकाला गया यूक्रेन पर ज्यादा ताकत के साथ हमले.

इस वक्त युद्ध के नक्शे पर गौर करें तो पता चलता है कि यूक्रेन के डोनेस्क औऱ लुहांस्क में रूसी फौज को बड़ी बढ़त मिल चुकी है दक्षिण पूर्व में जैपोरीझिया के बड़े हिस्से पर रूसी फौज का डॉमिनेंस है और खेरसॉन के भी एक बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा है.

प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सख्त कर्फ्यू लगा दिया है. इस बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि जैपोरीझिया के ग्रामीण इलाकों से रूसी फौज ने नागरिकों को पलायन करने के लिए कह दिया है यानी इन क्षेत्रों पर रूसी फौज पूरी तरह कब्जा करना चाहती है जैपोरीझिया से लोगों को निकालने के लिए 3 मई की डेडलाइन तय की गई थी लेकिन वो डेडलाइन भी खत्म हो गई औऱ अब तक सेफ पैसेज जैसा कोई प्लान तैयार नहीं है इसका मतलब यही है कि इस प्रांत में रूस…यूक्रेन की सैन्य मौजूदगी को पूरी तरह खत्म करने का इरादा बना चुका है.

इस महायुद्ध की शुरुआत में…रूसी हमलों के टारगेट पर यूक्रेनी फौज और उनके अड्डे ही थे.लेकिन अप्रैल के तीसरे हफ्ते से लेकर अब तक नागरिक ठिकानों पर भी मिसाइल हमले तेज हो गए हैं

लुहांस्क के नजदीक रूस की फौज ने एक स्कूल पर मिसाइल अटैक कर दिया. इस स्कूल को स्थानीय लोग एक शेल्टर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस मिसाइल स्ट्राइक में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

सिर्फ लुहांस्क ही नहीं 8 मई को एक बार फिर ओडेसा को भी मिसाइल हमलों से टारगेट किया गया ओडेसा में दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया और दोनों ही मिसाइल का टारगेट ओडेसा बंदरगाह के नजदीक रिहायशी इलाके थे.

क्या लुहांस्क में रूसी सैनिकों पर अजॉव बटालियन के हमले और ब्लैक सी में रूसी जहाज माकारोव पर मिसाइल स्ट्राइक का बदला.  पुतिन नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर ले रहे हैं .

यूक्रेन में रूस की मिसाइल स्ट्राइक लगातार बढ़ती जा रही हैं….और इसी के साथ एक और बड़े हमले का डर…यूक्रेन के पसीने छुड़ा रहा है…

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के अलर्ट के मुताबिक…बेलगोरोड यानी रूस और यूक्रेन के बॉर्डर पर…रूस की फौज ने…22 अतिरिक्त बटालियन टैक्टिकल ग्रुप तैनात कर दिए हैं…

अगर रूसी फौज की फॉर्मेशन की बात की जाए तो 1 बटालियन टैक्टिकल ग्रुप में 800 जवान होते हैं…यानी तकरीबन 17 हजार 600 जवान बेलगोरोड में तैनात कर दिए गए हैं…इसके साथ ही साथ हर ग्रुप में 10 टैंक होते हैं यानी कि ये तादाद कुल 220 हो जाती है…हर टैक्टिकल ग्रुप में 40 इंफैंट्री अटैक व्हीकल भी होते हैं…यानी कि इस वक्त बेलगोरोड में 880 बीएमपी 2 कैटेगरी के अटैक व्हीकल तैनात हैं

इतनी तादाद और ताकत की तैनाती से एक ही सिग्नल मिलता है…कि पूर्वी यूक्रेन में रूस…फुल एंड फाइनल अटैक की तैयारी कर रहा है…और इसका सीधा मतलब ये भी है…कि 9 मई की तारीख का युद्ध खत्म होने से कोई लेना देना नहीं था…पुतिन पहले ही ठान चुके थे…कि जब तक यूक्रेन को तोड़ेंगे नहीं….तब तक छोड़ेंगे नहीं…और जब यूक्रेन तिल तिल कर सिसकेगा…तभी पूरा होगा पुतिन का बदला.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: News1Indiarussiaukraine-russiavictory parade in russiaVladimir Putin
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूस के एक बेहद सुरक्षित एयरबोर्न कमांड विमान Tu-214PU के...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

इंदौर में शादी के 7 दिन बाद 3 लाख और गहने लेकर भागी महिला, मामला दर्ज

UPSC Admit Card 2022: UPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, क्लिक करें लिंक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist