Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मुखबिर बना वर्दी वाला: सिस्टम का गद्दार निकला दरोगा, पहले बदमाश को भगाया, फिर दिखावे की दबिश दी

कानपुर में पुलिस की वर्दी पर कलंक लगा है। दरोगा आदित्य बाजपेई ने बदमाश को खुद भागने का इशारा किया और फिर दिखावे की दबिश दी। पूरा मामला CCTV में कैद हुआ, जिससे सिस्टम की गद्दारी उजागर हो गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 23, 2025
in Breaking, कानपुर
Kanpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur police case: कानपुर की पुलिस में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस वर्दी पर जनता भरोसा करती है, वही वर्दी इस बार गद्दारी करती पकड़ी गई। नवाबगंज थाना चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक वांछित बदमाश अनूप शुक्ला को पहले खुद भागने का इशारा करता है और फिर ड्रामेबाज़ी करते हुए दबिश देने पहुंचता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिस्टम का गद्दार बना यह दरोगा अब न केवल पुलिस महकमे को शर्मसार कर रहा है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि जब खाकी ही मुखबिरी करने लगे तो आम जनता किस पर भरोसा करे?

Kanpur

RELATED POSTS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

दरोगा ने पहले भगाया, फिर पहुंचा दबिश देने

Kanpur के नवाबगंज इलाके में दरोगा आदित्य बाजपेई ने वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर दिया। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि दरोगा अपने साथी कॉन्स्टेबल विजय राज के साथ बाइक पर बदमाश अनूप शुक्ला के घर पहुंचता है। वहां वह बदमाश से पहले बातचीत करता है और फिर इशारा कर उसे भागने के लिए कहता है। अनूप शुक्ला ट्रॉली बैग उठाकर हंसते हुए दरोगा को हाथ दिखाता है और आराम से फरार हो जाता है। कुछ देर बाद वही दरोगा पुलिस बल लेकर वहां ‘दबिश’ देने पहुंचता है। यह पूरी फिल्मी स्टाइल की घटना 11 जून की है, जिसका CCTV अब वायरल हो गया है।

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1936824911294812452

दीनू गैंग से है कनेक्शन, दरोगा बना मुखबिर

दरअसल, यह मामला कुख्यात दीनू गैंग से जुड़ा है। दीनू उपाध्याय को पिंटू सेंगर मर्डर केस में जेल भेजा जा चुका है। उसके गिरोह के सदस्य अनूप शुक्ला पर जमीन कब्जाने और रंगदारी वसूलने के गंभीर आरोप हैं। अनूप शुक्ला लंबे समय से फरार चल रहा था। अब CCTV फुटेज से साफ हो गया है कि नवाबगंज थाना चौकी इंचार्ज खुद अनूप को फरार करने में मदद कर रहा था। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने दरोगा आदित्य बाजपेई और कॉन्स्टेबल विजय राज को सस्पेंड कर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस महकमे में यह मामला गद्दारी की बड़ी मिसाल बन गया है।

CCTV से फंसा दरोगा, कांग्रेस ने बोला हमला

CCTV में दिखा कि अनूप के भागने के बाद दरोगा फिल्मी स्टाइल में Kanpur पुलिस फोर्स के साथ उसके घर पहुंचा, जैसे उसे कुछ पता ही न हो। इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए X पर पोस्ट किया- “बदमाशों और पुलिस के बीच गठबंधन देखिए! जब पुलिस ही अपने सगे नहीं हैं, तो जनता के क्या होंगे?” यह मामला सिर्फ एक दरोगा की गद्दारी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर कलंक बनकर उभरा है। पुलिस महकमा अब इस केस में गहराई से जांच कर रहा है। जनता में सवाल उठ रहे हैं कि जब वर्दी वाला ही गद्दार हो, तो इंसाफ कौन देगा?

Modi Pajeshkian talks से उठा कूटनीति का सूरज: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद भारत ने निभाई शांति की मध्यस्थ भूमिका

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Lucknow

Lucknow में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से पहचान बदली, विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

Anupama

Anupama के सेट पर लगी भीषण आग, शूटिंग से ठीक पहले मचा हड़कंप, फैंस हुए परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist