शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

कानपुर गैंगरेप मामले में वायरल वीडियो ने पुलिस की मिलीभगत उजागर की है। इसमें आरोपी दारोगा अमित मौर्य खुद पीड़िता को डराते और गुमराह करते दिख रहा है। रक्षक के भक्षक बनने और जांच में घोर लापरवाही ने यूपी पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Kanpur gangrape case,
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

दिसम्बर 15, 2025

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो ने इस मामले में पुलिसिया मिलीभगत की पोल खोलकर रख दी है। इन वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जिस दारोगा अमित मौर्य पर पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाया है, वही चौकी के भीतर पीड़िता और उसके भाई से पूछताछ कर रहा है। शर्मनाक बात यह है कि पूछताछ के दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और आरोपी दारोगा पीड़िता को डराने और गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। Kanpur पुलिस की इस लापरवाही ने न केवल कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी गहरा दाग लगा दिया है।

वायरल वीडियो की हकीकत

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 मिनट 8 सेकंड और 2 मिनट 42 सेकंड के इन वीडियो में भीमसेन पुलिस चौकी Kanpur का दृश्य है। वीडियो में मुख्य आरोपी दारोगा अमित मौर्य कुर्सी पर बैठा है, जबकि सहमी हुई पीड़िता और उसका भाई सामने खड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़िता का भाई बार-बार घटना स्थल पर मौजूद काली स्कॉर्पियो और आरोपियों की पहचान कर रहा है, लेकिन दारोगा उसे यह कहकर गुमराह कर रहा है कि “हो सकता है कोई और हो।”

सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आता है जब जेल भेजा गया आरोपी शिवबरन भी वहीं खड़ा नजर आता है। पीड़िता के भाई द्वारा पहचान लिए जाने पर शिवबरन उसे सरेआम गाली देता है और धमकाता है, लेकिन वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं। आरोपी दारोगा अमित मौर्य चुपके से पीड़िता का वीडियो भी बनवा रहा था, जो उसकी दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है।

फरार दारोगा और पुलिस की सुस्ती

घटना के बाद से ही आरोपी दारोगा अमित मौर्य फरार है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली हैं। सूत्रों के अनुसार, अमित मौर्य गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांवपेच चल रहा है और सोमवार को हाईकोर्ट में उसकी ‘अरेस्ट स्टे’ याचिका पर सुनवाई होनी है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि रसूखदार सरपरस्त उसे बचाने में लगे हैं।

न्याय की गुहार

पीड़िता के भाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है कि आरोपी दारोगा को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। परिवार का कहना है कि आरोपी के खुलेआम घूमने से पीड़िता दहशत में है। हालांकि वर्तमान में परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन वायरल वीडियो ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शुरुआती जांच में Kanpur  पुलिस ने आरोपियों को बचाने और साक्ष्यों को प्रभावित करने का हर संभव प्रयास किया था।

यूपी में Priyanka Gandhi का ‘बर्थडे ब्लास्ट’: 2027 की कुर्सी के लिए कांग्रेस ने खाया ‘परिवर्तन’ का कसम!

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Next Post
weather update

Weather update:उत्तर प्रदेश में जनवरी की कड़ाके की ठंड, दिन में धूप तो रात में गलन से कांप रहा जनजीवन

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब 'एआई' का राज: योगी का 'डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist