रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

कानपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया के घर बम फेंकने की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी नशे में धुत एक दारोगा का बेटा निकला, जो हिस्ट्रीशीटर के घर की पहचान में गलती कर बैठा।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया के घर पर बम चलाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह परिहार एक दारोगा का बेटा है। कृष्णा अपने दो अन्य साथियों के साथ हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के घर पर बम फेंकने के इरादे से गया था, लेकिन नशे की हालत में वह हिस्ट्रीशीटर का घर नहीं पहचान पाया। उसने हिस्ट्रीशीटर का घर समझकर गलती से मनोज सिंह भदौरिया के घर पर बम फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि बम फेंकने वाला कृष्णा सिंह परिहार रायबरेली की सिमरी चौकी में तैनात एक दारोगा का बेटा है। पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि उसके दोस्तों, बर्रा विश्व बैंक के ओम जायसवाल और जूही गौशाला के हर्ष यादव (जो अब भी फरार हैं) ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के घर पर बम चलाने की योजना बनाई थी।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026

संगठन में नवीन शक्ति: जेपी नड्डा के साथ काम करेंगे नितिन नवीन, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

ओम जायसवाल और हर्ष यादव हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा के करीबी हैं। उनके कहने पर, कृष्णा नया पुरवा के यश यादव और एक नाबालिग साथी के साथ अपनी मां के नाम पर रजिस्टर्ड सफेद ऑल्टो कार लेकर बम चलाने के लिए गया था।

Kanpur डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी के मुताबिक, आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट पर काला टेप लगा दिया था। इससे पहले तीनों आरोपी कभी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के घर नहीं गए थे। नशे में होने के कारण, वे बताए गए मकान की पहचान भूल गए और अंदाजे से क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया के घर पर बम चलाकर भाग निकले।

Kanpur  पुलिस ने तीसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया, जो नाबालिग निकला। नाबालिग को बाल सुधार गृह इटावा भेज दिया गया है, जबकि कृष्णा और यश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे ओम जायसवाल और हर्ष यादव की तलाश कर रही है, जिनके कहने पर यह वारदात अंजाम दी गई थी।

Tags: kanpur
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Bondi Beach

सिडनी के बॉन्डी बीच पर 'देवदूत' बना सीरियाई फल विक्रेता: अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकी से छीनी राइफल, बचाई दर्जनों जानें

Oppo Reno 15c की कीमत और फीचर्स जाने क्या है खास इस फोन में?

Oppo Reno 15c की कीमत और फीचर्स जाने क्या है खास इस फोन में?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In