सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

खत्म हुई 6 साल पुरानी दुश्मनी अब इस शो से साथ में वापसी करेंगे Sunil Grover और कपिल शर्मा

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभा कर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने इस शो की टीआरपी को कई सालों तक ऊपर रखा था।

by Neel Mani
दिसम्बर 8, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Sunil Grover

Sunil Grover

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभा कर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने इस शो की टीआरपी को कई सालों तक ऊपर रखा था। उनके इस किरदार को लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था लेकिन साल 2017 में अचानक सुनील ग्रोवर ने इस कॉमेडी शो को छोड़ दिया था, जिससे कई लोग हैरान थे। उनके शो छड़ने की वजह हर कोई जानना चाह रहा था,जिसके बाद पता चला था कि फ्लाइट में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से हुए उनके विवाद के चलते उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला किया था।

लेकिन अब सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है।  छह साल के लंबे इंतजार के बाद कपिल और सुनील के बीच अब सारी अनबन खत्म हो गई है और दोनों एक बार फिर से नए शो में दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।

RELATED NEWS

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026
Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

अगस्त 2, 2026

सालों के झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल शर्मा एक बार फिर पर्दे पर साथ आ रहे हैं। दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नए शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। हाल ही में इन दोनों कलाकारों को एक पार्टी में साथ में देखा गया है।

अर्चना पूरन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट के नीचे फैंस ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की है। डॉ मशहूर गुलाटी और कपिल शर्मा को एक बार फिर से पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट को अपने कमेंट के जरिए शेयर किया है।

उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है और इसका एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कपिल, सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और उनकी टीम करीब 190 देशों का दौरा करेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें :- एनिमल की सफलता के बाद अब Anil Kapoor नायक 2 में आएंगे नज़र जल्द ही शुरू की जाएगी शूटिंग !

वीडियो में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) कपिल शर्मा के सामने एक शर्त रखते हुए दिखाई देते हैं, जिसमें वे कहते हैं, इस बार हवाई जहाज से नहीं बल्कि सड़क से ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इस पर कपिल मुस्कुराते हुए हां बोलते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो में राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई दे रही हैं। बात अगर दोनों कॉमेडियन के काम को लेकर करें तो, कपिल शर्मा आखिरी बार नंदिता दास की ज्विगाटो में नज़र आए थे। वहीं सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की फिल्म जवान में अभिनय करते हुए देखे गए थे।

Tags: Comedy Nights with KapilEntertainment NewsKapil SharmaNews1IndiaSunil GroverThe Kapil Sharma Show
Share214Tweet134Share53

Neel Mani

Related Posts

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post
Oppo Find X7

Oppo Find X7 सीरीज चीन में एंट्री लेने के बाद अपने धाकड़ फीचर्स से सभी स्मार्टफोन को दे सकता है मात !

Flipkart Big Year End Sale

Flipkart Big Year End Sale: हर Electronics प्रोडक्ट पर मिलेगा 80% तक छूट, 12 बजे सेल होगी स्टार्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist