रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अभिनेता धर्मेंद्र जी का स्वास्थ्य स्थिर, परिवार ने अफवाहों को किया खारिज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी  को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद फिल्म जगत और प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सोमवार रात धर्मेंद्र से मिलने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान सहित कई सितारे अस्पताल पहुंचे।

by Kanan Verma
नवम्बर 11, 2025
in Breaking, Latest News, देश
Share on FacebookShare on Twitter

DHARMENDER बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी  को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद फिल्म जगत और प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सोमवार रात धर्मेंद्र से मिलने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान सहित कई सितारे अस्पताल पहुंचे।
शाहरुख और आर्यन को देर रात अस्पताल पहुंचते देखा गया। कई पपराज़ी अकाउंट्स ने उनकी कार के अस्पताल परिसर में प्रवेश करते हुए वीडियो साझा किए, हालांकि दोनों ने अपनी यात्रा को बेहद निजी रखा और कैमरों से बचते नज़र आए। इससे पहले, सलमान खान  जो धर्मेंद्र के परिवार के लंबे समय से करीबी दोस्त हैं , भी अभिनेता की सेहत का हाल जानने पहुंचे थे। गोविंदा को देर रात अस्पताल पहुंचते देखा गया, वहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल अस्पताल से बाहर निकलते समय भावुक नज़र आईं और फोटोग्राफ़रों से निजी क्षणों में दखल न देने की अपील की।
दिनभर फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियां धर्मेंद्र का हाल जानने अस्पताल पहुंचती रहीं। शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनके परिवार ने इस खबर का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि अभिनेता स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सनी देओल की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, “श्री धर्मेंद्र जी स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, साझा की जाएगी। हम सभी से निवेदन करते हैं कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।”
यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब कुछ मीडिया पोर्टलों ने जल्दबाजी में धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें प्रकाशित कर दीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया।
हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए लिखा, “धर्म जी के स्वास्थ्य को लेकर सभी की चिंता और दुआओं के लिए मैं आभारी हूं। वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं और हम सभी उनके साथ हैं। आप सबसे अनुरोध है कि उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें।”

RELATED NEWS

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

अगस्त 3, 2026
Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

जुलाई 30, 2026
Tags: bollywooddharmendra
Share198Tweet124Share50

Kanan Verma

Related Posts

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि...

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Paresh Rawal Politics: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने एक बार फिर अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की है।...

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

Next Post
Dharmendra: धर्मेंद्र की कहानी, 51 रुपये से सुपरस्टार तक का सफर

Dharmendra: धर्मेंद्र की कहानी, 51 रुपये से सुपरस्टार तक का सफर

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में आई20 कार का पुलवामा कनेक्शन, जांच तेज

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में आई20 कार का पुलवामा कनेक्शन, जांच तेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist