बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM मोदी की यूक्रेन यात्रा के बाद Volodymyr Zelensky ने भारत के सामने रख दिया ये बड़ा प्रस्ताव

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन (Volodymyr Zelensky) की यात्रा पर गए थे। यूक्रेन के साल 1991 में आजाद होने के बाद यह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली यात्रा थी।

by Neel Mani
अगस्त 26, 2024
in Latest News, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन (Volodymyr Zelensky) की यात्रा पर गए थे। यूक्रेन के साल 1991 में आजाद होने के बाद यह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली यात्रा थी। इस यात्रा में रूस-यूक्रेन के युद्ध में पूरी दुनिया भारत को एक मध्यस्थता कराने वाले के तौर पर देख रही है। भारत इस संघर्ष में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है!

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति की कोशिश की है और कभी भी तटस्थ या निष्क्रिय नहीं रहा। जेलेंस्की ने भारत को दूसरे शांति सम्मेलन की मेजबानी का प्रस्ताव दिया है।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

बीते रविवार को जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने भारतीय पत्रकारों से सोशल मीडिया पर बातचीत करते हुए बताया कि दूसरे शांति सम्मेलन को लेकर सऊदी अरब, कतर, तुर्की और स्विट्जरलैंड के साथ चर्चा चल रही है। उन्होंने भारत की मेजबानी का समर्थन करते हुए कहा कि ग्लोबल साउथ के देश इस शांति वार्ता के लिए आगे आएं। जेलेंस्की ने साफ किया कि शांति सम्मेलन किसी भी देश में नहीं हो सकता, बल्कि इसे ऐसे देशों में ही आयोजित किया जाना चाहिए जो शांति का समर्थन करते हैं, कब्जे का विरोध करते हैं और पहले सम्मेलन में शामिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही सुलझ सकता है और भारत शांति की दिशा में अपनी जिम्मेदारी (Volodymyr Zelensky) निभाने के लिए तैयार है। यूक्रेन का कहना है कि वह युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन यह कीव की शर्तों पर होगा, न कि रूस की शर्तों पर।

यूक्रेन इस साल के अंत में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दे रहा है, जिसमें उसकी शांति शर्तों पर चर्चा हो और इसमें रूस के प्रतिनिधि भी शामिल हों। जून में स्विट्जरलैंड में आयोजित पहले शिखर सम्मेलन में रूस शामिल नहीं हुआ था। हालांकि, भारत समेत कई वैश्विक शक्तियों ने इसमें भाग लिया था, जबकि चीन जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, ने कोई प्रतिनिधि नहीं भेजा था। अब यह देखना होगा कि यूक्रेन के इस प्रस्ताव पर भारत क्या निर्णय लेता है।

ये भी पढ़ें :- Live मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

बता दें, कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई में मास्को का दौरा किया था। पीएम के इस दौरे की जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, यह बहुत निराशाजनक है और शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता दुनिया के सबसे बड़े युद्ध अपराधी को गले लगा रहे हैं।

Tags: International NewsPM ModiVolodymyr Zelensky
Share201Tweet126Share50

Neel Mani

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post
Dr, Laxmi Narayan Malviya

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि सभी हिंदू सहोदर भाई हैं, कोई हिंदू उच्च नीच नहीं है, बल्कि सभी बराबर है- डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मालवीय

BJP

Jammu Kashmir: 44 कैंडिडेट्स कि पुरानी वाली वापस, BJP की नई सूची में नये 15 नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist