रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ram आएंगे गाने को लता मंगेशकर की आवाज देकर AI ने किया ये नया कमाल

आज यानी 22 जनवरी को पूरा देश भगवान राम (Ram) के रंग में रंगकर पूरा राममय हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन मौके पर हर तरफ देश में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

by Neel Mani
जनवरी 22, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज यानी 22 जनवरी को पूरा देश भगवान राम (Ram) के रंग में रंगकर पूरा राममय हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन मौके पर हर तरफ देश में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। हर तरफ सिर्फ श्री राम की चर्चा हो रही है। राम की भक्ति में डूबा कोई राम आएंगे जैसे भजनों को गुन-गुना रहा है तो कोई जय श्री जय श्री राम बोलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

आम लोगों से लेकर फिल्मी जगत के कई सितारे अयोध्या में जाकर भगवान राम (Ram) की प्राण प्रतिष्ठा में नज़र आ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जिसका साक्षी पूरा देश रहा। जब से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बारे में पता चला था, तब से लेकर अब तक एक गाना काफी चर्चा में रहा, जिसके बोल हैं राम आएंगे। इस गाने की पॉपलैरिटी इतनी बढ़ी की खुद नरेंद्र मोदी भी इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए। मन को भा जाने वाले इस गीत को बिहार की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने गाया है।

RELATED NEWS

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026
Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

अगस्त 30, 2026

इस गीत में इतनी मधुरता दिखी की लोगों ने इसे अपने मोबाइल फोन की रिंग टोन तक बना लिया। ये तो आप भी जानते हैं कि अगर भारतीय लोगों को कुछ ज्यादा ही भा जाता है तो वो उसमें कई तरह के परिवर्तन कर उसे और बेहतर बनाने में लग जाते हैं। ऐसा ही इस गीत राम आएंगे के साथ भी देखने को मिला है।

टेक्नोलॉजी के इस दौर में कई ऐसी चीजें करना अब मुमकिन हो गया है, जिसके बारे में पहले सोचा भी नहीं जाता था। इस वक्त सोशल मीडिया पर राम (Ram) आएंगे गाना काफी ट्रेंड कर रहा है लेकिन इसके पीछे की वजह हैं लता मंगेशकर की आवाज। अब आप सोच रहे होंगे की इसे तो स्वाति मिश्रा ने गाया है अरे पहले पूरी बात तो सुन लीजिए।

The most appropriate use of AI so far… pic.twitter.com/ClkDSF9e6u

— Ranvijay Singh (@ranvijayT90) January 20, 2024

लता मंगेशकर एक ऐसी गायिका जिन्हें भारत में कई सम्मानों से नवाजा गया है। भले ही आज वो इस दुनिया में हमारे बीच मौजूद न हो लेकिन आज भी उन्हें और उनके गीतों को गुनगुनाया और याद किया जाता है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर AI टेक्नोलॉजी के माध्यम से राम (Ram) आएंगे गाने को लता जी की आवाज देकर क्रिएट किया गया है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए लता जी की आवाज में राम आएंगे गाने को सुनाया गया है।

ये भी पढ़ें :- Ram मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में वीआईपी एंट्री के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी भारत सरकार ने इस फिल्म के मीम के जरिए लोगों को किया सतर्क

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन दिन पर एक बार फिर लता मंगेशकर की आवाज का जादू पूरे भारत में फैल रहा है। सोशल मीडिया पर AI टेक्नोलॉजी से बनाया गया ये गीत हर किसी को भा रहा है।

Tags: AIayodhyabollywoodlata mangeshkarLord RamNews1IndiaRam Aayengesocial media
Share208Tweet130Share52

Neel Mani

Related Posts

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Next Post
23 जनवरी

Ram Mandir News : प्राण प्रतिष्ठा समाप्त, 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा मंदिर

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने Ram मंदिर के बनने में दिया अपना सहयोग

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने Ram मंदिर के बनने में दिया अपना सहयोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist