मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मशहूर मूर्तिकार Arun Yogiraj को अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार, अयोध्या के राम लला की मूर्ति बनाकर हुए थे फेमस

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बनाकर फेमस हुए मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। राम जन्मभूमि मंदिर में

by Neel Mani
अगस्त 14, 2024
in Latest News, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बनाकर फेमस हुए मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का निर्माण करने वाले अरुण योगीराज अमेरिका जाने से रोक दिया गया है। अरुण को 20 दिनों के लिए अमेरिका की यात्रा करनी थी, लेकिन अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। बता दें, कि इस मामले में अभी तक अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) के वीजा आवेदन को अस्वीकार करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। योगीराज ने लगभग दो महीने पहले रिचमंड वर्जीनिया में एसोसिएशन ऑफ कन्नड़ कूटस ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन 10 अगस्त को उनका आवेदन बिना किसी कारण के रद्द कर दिया गया।

RELATED NEWS

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

जुलाई 2, 2026
Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

जून 27, 2026

आपको बता दें, योगीराज को एसोसिएशन ऑफ कन्नड़ कूटस ऑफ अमेरिका (AKKA) द्वारा आयोजित विश्व कन्नड़ सम्मेलन (WKC 2024) में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। यह कार्यक्रम 30 अगस्त से 1 सितंबर 2024 तक वर्जीनिया के ग्रेटर रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। इस सम्मेलन का उद्देश्य कन्नड़ संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाना है। राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्रतिष्ठित मूर्ति बनाने के लिए उन्हें विशेष सम्मान के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

इस बीच, आयोजकों ने अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) को वीजा न मिलने पर हैरानी जताई है। योगीराज की पत्नी, जो पहले से ही सम्मेलन के लिए अमेरिका में मौजूद हैं, ने भी इस बात पर हैरानी जाहिर की है। परिवार का कहना है कि अरुण ने पहले भी ऐसे कार्यक्रमों में बिना किसी समस्या के भाग लिया है।

इस साल की शुरुआत में (22 जनवरी) अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। यह मूर्ति, जिसे अरुण योगीराज ने तैयार किया था, मंदिर में स्थापित की गई थी। अरुण योगीराज मूर्तिकारों के एक परिवार से आते हैं, लेकिन राम लला की मूर्ति बनाने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान हासिल की है।

ये भी पढ़ें :- Pakistan का स्वतंत्रता दिवस टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के लिए क्यों हैं खास? मास्टर ब्लास्टर से क्या है कनेक्शन

राम लला की मूर्ति के बारे में अरुण ने बताया था कि जब मूर्ति बनाई गई थी, तब वह अलग दिखती थी, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का स्वरूप बदल गया। मैं उस मूर्ति को पहचान नहीं सका जिसे मैंने 7 महीनों तक बनाया था। गर्भगृह में जाते ही मूर्ति का रूप बदल गया। यह ईश्वरीय चमत्कार है या कुछ और मैं नहीं कह सकता।

Tags: americaArun YogirajayodhyaLatest NewsRam Mandir
Share199Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Ayodhya Road Accident:उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले...

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Next Post
Ajit Pawar

Ajit Pawar: अब अजित पवार को 'पश्चाताप' क्यों ? क्या चाचा शरद पवार से करना चाहते है सुलह ?

Munawar Faruqui, Konkani community history, Bigg Boss 17 winner munawar controversy

Munawar Faruqui : कोंकणी समुदाय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे कमेडियन मुनव्वर फारुकी, हाथ जोड़कर मांगी माफी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist