सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सिर्फ 84 सेकंड का शुभ मुर्हूत, अयोध्या में 4 घंटे पीएम मोदी का प्रवास, रात में प्रज्ज्वलित होगी 10 लाख ‘राम ज्योति’…जानें पूरा कार्यक्रम

by Saurabh Chaturvedi
जनवरी 21, 2024
in Latest News, देश
प्राण प्रतिष्ठा PHOTO
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पूजा में महज एक दिन का समय बचा है. इसके मद्देनजर रामनगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 22 जनवरी को किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है. करीब 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद राम लला अपने भव्य मंदिर में रहेंगे. काशी के विद्वान पंडित द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुर्हूत निकाला गया है. ये मुर्हूत सिर्फ 84 सेकंड का है. मंदिर पूजा कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री मोदी 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे. दिन के पूजा-पाठ के बाद रात में राम नगरी में ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित होगी और पूरी अयोध्या इससे जगमगाएगी.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण पर साइबर अटैक की आशंका, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

RELATED NEWS

Ayodhya Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

जुलाई 2, 2026
Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

जून 27, 2026

पूजा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान

श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि 22 जनवरी को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखा गया है. ट्रस्ट के अनुसार यहां मंदिर पूजा का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ के साथ शुरू होगा. इसमें 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र का दो घंटे तक आयोजन होगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों का आगमन सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगा. यहां पर प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है. क्यूआर कोड के मिलान के बाद ही अतिथियों को प्रवेश मिलेगा. सोशल मीडिया पर इस प्रवेशिका का एक प्रारूप भी शेयर किया गया है.

इन वैदिक मूल्यों पर होगी प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीरान्म मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा दोपहर 12.20 बजे प्रारंभ होगा. इसकी पूजा खास अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी. इस मुर्हूत को काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने दिया है. श्री राम पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का है. ये 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड पर शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक जारी रहेगा. इस दौरान जजमान पीएम मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस पूजा विधि को काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में संपन्न कराया जाएगा. इसको 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे. पूजा में 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी और जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी.

यह भी देखें- Pran Pratishtha Ceremony में शामिल होने Ayodhya पहुंची Kangana Ranaut, Opposition पर कसा तंज़ | BJP

Tags: ayodhyaNEWS 1 INDIARam Mandir
Share198Tweet124Share50

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Ayodhya Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Ayodhya Road Accident:उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले...

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Next Post
Rashmika Mandanna

एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस को जताया आभार

अयोध्या PHOTO

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, जगह-जगह किए जा रहे रामायण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist