मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ayodhya Rape Case : अयोध्या सांसद पर तिलमिलाए योगी, सदन में 12 साल की नाबालिग के रेप केस पर मचा बवाल

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में बलात्कार की यह घटना हुई है, जहां आरोपियों ने एक किशोरी के साथ बलात्कार के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकतें कीं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नाबालिग दो महीने की गर्भवती हो गई।

by Gulshan
अगस्त 1, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
ayodhya rape case, minor rape case in ayodhya, cm yogi

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

जून 17, 2026
Ayodhya Rape Case : यूपी के अयोध्या में नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला गुरुवार को विधानसभा में चर्चा का विषय बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में समाजवादी पार्टी और अयोध्या के मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का सदस्य है और उसने एक पिछड़ी जाति की किशोरी के साथ अपराध किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले में सपा ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि आरोपी सपा सांसद का करीबी रिश्तेदार है।
सीएम योगी ने कही ये बात
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता मोईन खान इस  अपराध में शामिल पाया गया है, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है और उनकी टीम का सदस्य है। इसके बावजूद, सपा ने मोईन खान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबालिग एक अति पिछड़ी जाति की है, लेकिन फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। योगी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है पूरा मामला ?
अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में बलात्कार की एक घटना हुई, जहां एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद, उन्होंने लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल कर घिनौनी हरकतें कीं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नाबालिग दो महीने की गर्भवती हो गई। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और निषाद पार्टी के लोगों ने इस मामले पर विरोध जताया। इसके परिणामस्वरूप, पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : योगी पर बनी फिल्म ने परदे पर मचाया धमाल, “द यूपी फाइल्स” ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

12 वर्षीय पीड़ित किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी है और उसके पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। घर का खर्च उसकी मां और बहनों द्वारा मजदूरी से कमाए पैसे से चलता है। आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले, जब पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी, उसे राजू नामक एक व्यक्ति मिला जिसने बताया कि बेकरी के मालिक मोईद खान उसे बुला रहे हैं। इसके बाद, मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने लंबे समय तक वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल कर गंदा काम किया।

जब किशोरी दो महीने की गर्भवती हो गई, तब मामला उजागर हुआ। पीड़िता की मां ने बताया कि जब वे शिकायत लेकर चौकी गए, तो दरोगा ने उनसे कहा कि राजू का नाम तो रखें, लेकिन दूसरे नाम को हटा दें। एसपी के हस्तक्षेप के बाद ही मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की मां ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Tags: ayodhya rape caseCM Yogiminor rape case in ayodhya

Gulshan

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Moharram Guidelines UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के दौरान प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने चुटकीले अंदाज में सदन के अंदर कहा, "खटाखट-खटाखट 2027 में सपा और कांग्रेस सफाचट"

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: कांग्रेसी जला रहे थे अनुराग ठाकूर का पुतला...जिसे लेकर भागी पुलिस, देखिए Viral Video

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India