Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस कंपनी को क्यों खरीदना चाहते हैं देश के बड़े-बड़े अरबपति ? सिर्फ 3.40 रुपये का है एक शेयर…

जेपी एसोसिएट्स पर भले ही कर्ज हो, लेकिन उसके पास बहुमूल्य रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर संपत्तियों का बड़ा खजाना भी है। साथ ही, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रीन्स, विशटाउन और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी जैसे अहम प्रोजेक्ट्स भी इसके पास मौजूद हैं।

by Gulshan
April 7, 2025
in Latest News
JP Associates
Share on FacebookShare on Twitter

JP Associates : देश की मशहूर इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार वजह खास है—कर्ज से लदी इस कंपनी को खरीदने के लिए देश की कई बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। गौतम अडानी, अनिल अग्रवाल की वेदांता और योगगुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद समेत टॉरेंट पावर, जिंदल पावर, ओबेरॉय रियल्टी और कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स जैसी कुल 26 जानी-मानी कंपनियां इस रेस में शामिल हैं।

57,185 करोड़ रुपये का भारी कर्ज

जेपी एसोसिएट्स ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया है कि उसने भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन बोर्ड (IBBI) के दिशा-निर्देशों के तहत संभावित निवेशकों की एक प्रारंभिक सूची जारी की है। गौरतलब है कि NCLT की इलाहाबाद बेंच ने 3 जून 2024 को कंपनी के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। कंपनी पर 57,185 करोड़ रुपये का भारी कर्ज है, जिसे चुकाने में वह असमर्थ रही। इस कर्ज का बड़ा हिस्सा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में कर्जदाताओं के समूह का है और अब यह राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी लिमिटेड (NARCL) को ट्रांसफर किया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्यों है जेपी एसोसिएट्स में इतनी दिलचस्पी?

जेपी एसोसिएट्स के पास सिर्फ कर्ज नहीं, बल्कि बेशकीमती रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर संपत्तियां और मुनाफे वाले प्रोजेक्ट्स भी हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कंपनी के पास जेपी ग्रीन्स, विशटाउन और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, मसूरी और आगरा में इसके पांच हाई-एंड होटल भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी का छापा, 750 करोड़ की बैंक…

यही नहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कंपनी के चार सीमेंट प्लांट्स हैं, जो फिलहाल बंद हैं, लेकिन रीस्टार्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, जेपी एसोसिएट्स के पास चूना पत्थर की खदानें भी हैं, जो सीमेंट कारोबार के लिए अहम हैं। कंपनी की सब्सिडियरी में जयप्रकाश पावर वेंचर्स, यमुना एक्सप्रेसवे टोलिंग, और जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी यूनिट्स शामिल हैं।

अधिग्रहण बन सकता है गेमचेंजर

इन संपत्तियों और संसाधनों के चलते जेपी एसोसिएट्स का अधिग्रहण उन कंपनियों के लिए रणनीतिक विस्तार का बड़ा मौका बन सकता है, जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में अपना दबदबा बढ़ाना चाहती हैं। दिलचस्प यह भी है कि जेपी ग्रुप की एक और कंपनी, जेपी इन्फ्राटेक, पहले ही दिवाला प्रक्रिया के जरिए मुंबई की सुरक्षा ग्रुप के हाथों जा चुकी है। अब सबकी नजर इस पर है कि जेपी एसोसिएट्स का अगला मालिक कौन बनता है और कौन इस संकटग्रस्त कंपनी को नई दिशा देता है।

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?

बीते शुक्रवार को जेपी एसोसिएट्स के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। ट्रेडिंग के आखिर में शेयर 4.62% की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, पिछले एक महीने की बात करें तो शेयरों में करीब 24% की गिरावट आई है, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

Tags: JP Associates
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bucket Cleaning Hacks

पेंट की बाल्टी पर लगे ज़िद्दी दाग हटाएं आसान घरेलू नुस्खों से, वो भी बिना किसी महंगे क्लीनर के

UP Board

UP Board: नाम और जन्मतिथि में गलती है? सुधार का आखिरी मौका, 9 अप्रैल तक करें आवेदन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist