मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kolkata Rape Murder Case: गाल, होठ और कंधों पर चोट… कोलकाता कांड की पोस्टमार्टम में क्या-क्या आया सामने?

9 अगस्त 2024 को कोलकाता (Kolkata Rape Murder Case) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर मृत पाई गई थी।

by Neel Mani
अगस्त 19, 2024
in Latest News, क्राइम, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 9 अगस्त 2024 को कोलकाता (Kolkata Rape Murder Case) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर मृत पाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर 14 से ज्यादा चोटों के निशान थे। रिपोर्ट में हैरानी की बात ये थी कि कोई हड्डी टूटने यानी किसी फ्रैक्चर के होने का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है।

चोटें होंठ, सिर, गाल, जबड़ा, नाक, ठुड्डी, गर्दन के पास और ऊपर बाएं हाथ, घुटने, कंधे, टखने और प्राइवेट पार्ट में पाई गईं। इसके अलावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर (Kolkata Rape Murder Case) के कई हिस्सों में खून के थक्के और फेफड़ों में ब्लीडिंग पाई गई थी। विसरा, खून और अन्य नमूने लैब विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

RELATED NEWS

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026
Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

अगस्त 2, 2026

सभी चोटें, जिनमें प्राइवेट पार्ट की चोटें भी शामिल हैं, पीड़िता की मौत से पहले की हैं। चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, पीड़िता की मौत का कारण दोनों हाथों से गला घोंटना था। प्राइवेट पार्ट में (Kolkata Rape Murder Case) जबरन पेनिट्रेशन के प्रमाण मिले, जो यौन उत्पीड़न की ओर इशारा करते हैं। रिपोर्ट में यौन शोषण की संभावना का जिक्र किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। 20 अगस्त को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि, यह मामला मंगलवार की सुनवाई सूची में 66वें नंबर पर है, लेकिन पीठ ने इसे प्राथमिकता के आधार पर सुनने का संकेत दिया है। 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आक्रोश और डॉक्टरों की हड़ताल के बीच (Kolkata Rape Murder Case) सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया था।

आपको बता दें, इस घटना से देशभर के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में गहरा आक्रोश है। दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। एम्स RDA ने यह भी कहा है कि वे निर्माण भवन के बाहर सुबह 11 बजे से मरीजों के लिए लगभग 36 तरह की मुफ्त वैकल्पिक OPD सेवाएं देंगे। ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में एम्स दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसमें OPD और वार्डों सहित सभी वैकल्पिक और गैर-आपातकालीन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टर पीड़िता के लिए न्याय और चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षा अधिनियम की मांग कर रहे हैं। एम्स RDA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा के लिए एक अध्यादेश के माध्यम से केंद्रीय कानून बनाने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें :- Pakistan का स्वतंत्रता दिवस टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के लिए क्यों हैं खास? मास्टर ब्लास्टर से क्या है कनेक्शन

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पद्म पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टरों के एक समूह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया था।

Tags: CrimeKolkata Rape-Murder CasePost-mortem report
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Delhi road jewellery showroom theft case

Jewellery Theft Case: ज्वेलरी शोरूम चोरी का खुलासा, लंगड़ाकर चलने की एक्टिंग करने वाले शातिर चोर कैसे आये पुलिस के शिकंजे में

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 4, 2026

Jewellery Showroom Theft Case Exposed: सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की...

Estimated cost of Central Sulawesi disaster reaches nearly $1B

by Admin Desk
अगस्त 30, 2025

Dropcap the popularization of the “ideal measure” has led to advice such as “Increase font size for large screens and...

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025

Bhadohi ATM Fraud Case:यहां एक अशिक्षित ग्रामीण व्यक्ति के नाम पर एटीएम कार्ड बनवाकर उसके खाते से करीब दो लाख...

Next Post
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: मायावती ने दो, चंद्रशेखर आजाद ने तीन नाम घोषित किए, कड़ा हुआ मुकाबला

तख्तापलट के बाद Sheikh Hasina की और बढ़ी मुश्किलें 3 केस में हुआ मुकदमा दर्ज

तख्तापलट के बाद Sheikh Hasina की और बढ़ी मुश्किलें 3 केस में हुआ मुकदमा दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In