Sunday, February 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow News : प्यार में किडनैप लेडी दरोगा… 87 नम्बरों से धमकी और लव कनेक्शन

लखनऊ में किसान पथ पर एक महिला दरोगा का अपहरण हुआ है। महिला का दावा है कि प्रयागराज में हंडिया में रहने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हत्या की है। आरोपी ने इस वारदात के दौरान मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

Gulshan by Gulshan
September 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Kidnapping for love, lady inspector, threat from 87 numbers, love connection, Lucknow
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हालात ये हैं कि खुद पुलिस भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। राजधानी लखनऊ में ही एक महिला इंस्पेक्टर को अगवा कर केस वापस लेने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में महिला इंस्पेक्टर ने प्रयागराज के हंडिया निवासी नामजद आरोपी अंशुमान पांडेय समेत तीन आरोपियों के खिलाफ बीबीडी (बाबू बनारसी दास) थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जुग्गर में किसान पथ के पास कुम्हारनपुरवा में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर में थी। इसी बीच किसी ने बाहर से उसका नाम लेकर आवाज लगाई। यह आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि दो-तीन लोग आ गए। इन लोगों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और चले गए।

उसे भिटौली चौराहे पर छोड़कर भाग गए थे आरोपी

रास्ते में आरोपियों ने उस पर मुख्य आरोपी अंशुमान पांडेय के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि ऐसा न करने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान आरोपियों ने दो कागजों पर उसके हस्ताक्षर भी लिए और उसे भिटौली चौराहे पर उतारकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटते ही उसने पुलिस कंट्रोल रूम और अपने भाई को सूचना दी। इस घटना के समय उसका भाई इस मामले में पैरवी करने थाने गया था।

Kavish Aziz on X: “आयुष्मान पांडेय पिछले 6 महीने से लखनऊ में तैनात महिला दरोगा को किडनैप करके धमकी देता है। आयुष्मान नए-नए नंबरों से फोन करता है। गंदी-गंदी बातें करता है। महिला दरोगा ने आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक किये। महिला दरोगा का आरोप है कि 11 सितंबर की रात दो लोगों ने उनके घर का दरवाजा https://t.co/lkjYRog1fT” / X

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है

घटना की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी अंशुमान उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। वह अक्सर उसे फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। इस संबंध में उसने पहले तो आरोपी के नंबर ब्लॉक किए। लेकिन वह नंबर बदलकर फोन करने लगा। इस तरह उसने आरोपी के कुल 87 नंबर ब्लॉक किए।

यह भी पढ़ें : गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर पड़े टुकड़े के चलते प्रभावित हुई स्वतंत्रता… 

शादी का दबाव बना रहा आरोपी

इसके बाद भी आरोपी की हरकतें कम नहीं हुईं और वह शादी का दबाव बनाने लगा। यहां तक ​​कि ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की मांग भी की। परेशान होकर पीड़िता ने हजरतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी पीड़िता महिला इंस्पेक्टर पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: Kidnapping for lovelady inspectorlove connectionlucknowthreat from 87 numbers
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post
PM Modi Birthday Special : 10 साल, 10 बड़े फैसले! जानें पीएम मोदी के ‘नए भारत’ की अद्भुत कहानी

PM Modi Birthday Special : 10 साल, 10 बड़े फैसले! जानें पीएम मोदी के 'नए भारत' की अद्भुत कहानी

Moradabad News, Accident in Moradabad, Death in Accident, Hit and Run Case

Uttar Pradesh : बर्थडे गिफ्ट में बहन को मिली भाई की लाश...मुरादाबाद से आई दिल दुखा देने वाली खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist