Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » मेक इन इंडिया ने किया कमाल, डिफेंस एक्स्पोर्ट में भारत ने रचा नया इतिहास…

मेक इन इंडिया ने किया कमाल, डिफेंस एक्स्पोर्ट में भारत ने रचा नया इतिहास…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में जानकारी दी कि 2024-25 में भारत ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों का अब तक का सबसे अधिक 23,622 करोड़ रुपये का निर्यात किया है। इसमें गोला-बारूद, हथियार और अन्य कई सामग्रियां शामिल हैं।

by Gulshan
02/04/2025
Defenc Export

Defenc Export : भारत के रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है। देश न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि रक्षा उत्पादों के निर्यात में भी नए मुकाम हासिल कर रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत अब बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर रहने के बजाय अपने रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। वर्तमान में 80 देशों को गोला-बारूद, हथियार, रक्षा उप-प्रणालियां और अन्य सैन्य उपकरण भेजे जा रहे हैं।

डिफेंस एक्सपोर्ट में नया रिकॉर्ड 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत ने 23,622 करोड़ रुपये मूल्य के रक्षा उत्पादों का निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 12.04% अधिक है। इसमें गोला-बारूद, हथियार और अन्य रक्षा सामग्री शामिल हैं।

विदेशों में भारतीय रक्षा उत्पादों की बढ़ती मांग 

सरकार की स्वदेशी उत्पादन नीति और ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने भारत को वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में एक अहम खिलाड़ी बना दिया है। वर्ष 2024-25 में 1,762 रक्षा निर्यात प्राधिकरण जारी किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.4% ज्यादा हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय रक्षा उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : संसद में आज पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, काले कुर्ते में संसद पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी…

भारत ने वर्ष 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है। इसे प्राप्त करने के लिए सरकार रक्षा निर्माण में निवेश बढ़ा रही है, नई तकनीकों को अपना रही है और निजी कंपनियों की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है। रक्षा क्षेत्र में यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूती देती है। यह भारत को वैश्विक रक्षा बाजार में एक प्रमुख निर्यातक के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

65 प्रतिशत रक्षा उपकरण बनाता है भारत 

भारत रक्षा क्षेत्र में उन्नत सैन्य प्लेटफॉर्म्स के विकास ने उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसमें धनुष तोपखाना प्रणाली, उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक, तेजस हल्का लड़ाकू विमान, उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर और आकाश मिसाइल सिस्टम जैसे स्वदेशी उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही नौसेना के लिए स्वदेशी विमानवाहक पोत, पनडुब्बियां, फ्रिगेट और गश्ती जहाज भी इस सूची का हिस्सा हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अब भारत में 65 प्रतिशत रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है।

निजी क्षेत्र की 21 प्रतिशत भागीदारी

पहले भारत अपनी रक्षा जरूरतों का 65-70 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आयात करता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। देश के मजबूत रक्षा औद्योगिक ढांचे में 16 डीपीएसयू, 430 से अधिक लाइसेंसशुदा कंपनियां और लगभग 16,000 एमएसएमई शामिल हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र का योगदान 21 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : क्या चल रहा है सोने और चांदी का भाव ? खरीदने से पहले जानें आज का रेट…
भारत के रक्षा निर्यात में हर साल 32.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है। निर्यात सूची में बुलेटप्रूफ जैकेट, डोर्नियर (Do-228) विमान, चेतक हेलीकॉप्टर, तेज इंटरसेप्टर नौकाएं और हल्के टॉरपीडो जैसे उत्पाद शामिल हैं। भारत अब 100 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री निर्यात कर रहा है, जिसमें 2023-24 में अमेरिका, फ्रांस और आर्मेनिया प्रमुख खरीदार रहे।

50 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य

रक्षा मंत्रालय ने 2018 में शुरू किए गए इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) कार्यक्रम के जरिए एक मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए iDEX को 1.5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई है, साथ ही रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए 449.62 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में सभी संबंधित पक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2029 तक रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ रुपये तक ले जाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Waqf Amendment Bill

जानिए वक्फ का क्या होता है मतलब, कौन थे वह दो मुगल शासक जिन्होंने भारत में इसे किया लॉन्च

LSG vs PBKS

प्रभसिमरन-श्रेयस ने मचाया तूफान, लखनऊ को किया ढेर, पंजाब को श्रेयस ने 8 विकेट से दिलाई दूसरी बड़ी जीत!

Waqf Amendment Bill

डीजीपी का बड़ा फैसला.. यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानें क्या है इसका कारण

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India