शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सारेगामापा के मंच पर Mithun Chakraborty ने कंटेस्टेंट के साथ शेयर किया दिल टूटने वाला किस्सा!

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) एक ऐसा नाम जिसने बॉलीवुड में कदम रखने के कुछ सालों बाद ही इंडिया में अपने नाम का परचम लहरा दिया था।

by Neel Mani
मई 13, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कहते हैं, जब कोई इंसान बुरे दौर से गुजर रहा हो तो, उसके साथ किसी भी तरह का धोखा या उसकी उम्मीदों को तोड़कर नहीं जाना चाहिए। क्या पता कल वो शख्स किस चीज में कामयाब होकर बहुत आगे निकल जाए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आज के इस पोस्ट में बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बुरे दौर से गुजरने के दौरान अपने सबसे करीबी से धोखा खा बैठे थे। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) एक ऐसा नाम जिसने बॉलीवुड में कदम रखने के कुछ सालों बाद ही इंडिया में अपने नाम का परचम लहरा दिया था।

एक जमाने में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी हुआ करती थी, खासकर लड़कियों में। इस एक्टर की पर्सनालिटी देखकर हर कोई उनका फैन बन जाया करता था, लेकिन हर किसी के बुरे दौर से गुजरने की एक अलग कहानी हुआ करती है। मिथुन चक्रवर्ती ने भी वो दौर देखा है, जब स्ट्रगल के दिनों में उन्हें भी लड़की छोड़कर चली गई थी। इस बात को खुद अभिनेता ने बताया है। हाल ही में टीवी शो सारेगामापा पर मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें भी शुरुआती दिनों में दिल टूटने जैसे मामले का सामना करना पड़ा था।

RELATED NEWS

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

जून 29, 2026
सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

दिसम्बर 27, 2025

मिथुन (Mithun Chakraborty) को भी अपने सबसे अजीज के जाने का बहुत दुख हुआ था। मगर ये बात यहीं खत्म नहीं हुई थी, बल्कि कुछ साल बाद जब मिथुन एक सक्सेसफुल फिल्म स्टार बन चुके थे, तब उस लड़की से उनकी मुलाकात दोबारा हुई थी, जो स्ट्रगल के दिनों में उन्हें छोड़कर चली गई थी। जब सारेगामापा के मंच पर अपनी पुरानी बातों को याद कर एक कंटेस्टेंट लो फील करने लगा, तब मिथुन ने अपना पुराना किस्सा सुनाते हुए उसे मोटिवेट किया।

एक्टर ने कंटेस्टेंट से कहा, ऐसा ही मेरे साथ हुआ था। मैं भी इश्क कर बैठा था। पागल हो गया था। फिर एक दिन वही हुआ, लड़की छोड़ कर चली गई। फिर समय बदला। मैं स्टार से सुपरस्टार फिर महा सुपरस्टार बन गया। किस्मत ने फिर मुझे उस लड़की से दोबारा मिला दिया। एक दिन मैं प्लेन में सफर कर रहा था और वो लड़की भी उसी प्लेन में थी, लेकिन वो मुझे देखकर नज़रें चुरा रही थी। मैं उठा और गया, मैंने पूछा, नज़र क्यों चुरा रही हो। इसके बाद उस लड़की ने अपना मुंह फेर लिया। मुझे लगा कि वो गिल्टी महसूस कर रही है। उसे तसल्ली देने के लिए मैंने उसे कहा, उस वक्त तुमने जो किया वो सही था।

ये भी पढ़ें :- हीरामंडी में शराब पीकर सीन शूट करने वाले एक्सपीरियंस के बारे में Richa Chadha ने बताई ये मज़ेदार बात!

मेरी इस बात को सुनने के बाद, उस लड़की के चेहरे पर राहत दिखाई देने लगी। मैंने उसे समझाया कि एक बुरे दौर से गुजर रहे किसी आदमी को छोड़ देने की उनकी च्वाइस सही थी। मेरी ये बात सुनकर वो लड़की रोने लगी थी। इसके बाद उसने मुझसे कहा था, मुझे लगता है कि मुझसे गलती हो गई। उस वक्त मुझे तुम्हारे साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैंने कहा, शायद तुम ये नहीं करती तो ये आदमी लेजेंड नहीं बन पाता।

Tags: bollywoodMithun chakraborty
Share205Tweet128Share51

Neel Mani

Related Posts

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

Bollywood Bachelors: सलमान खान ही नहीं ये बॉलीवुड हीरोस भी अभी तक है कुवारें, जाने क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने अभिनय और करियर से करोड़ों लोगों का दिल जीता, लेकिन निजी जिंदगी...

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

सलमान खान का दमदार अंदाज और देशभक्ति का तड़का, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया!

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 27, 2025

Battle of Galwan Teaser Release: 27 दिसंबर 2025 को सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म...

नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलिंग पर भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलिंग पर भाई टोनी कक्कड़ ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 18, 2025

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप’ (जिसे ‘कैंडी शॉप’ भी कहा जा रहा है)...

अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद अलीबाग बंगले में कराया भव्य वास्तु शांति हवन, वायरल हुई पूजा की तस्वीरें

अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद अलीबाग बंगले में कराया भव्य वास्तु शांति हवन, वायरल हुई पूजा की तस्वीरें

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 17, 2025

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया। हाल ही...

अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले फैंस में जबरदस्त उत्साह

अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले फैंस में जबरदस्त उत्साह

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 9, 2025

Border 2 First Look: अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अभिनेता अहान...

Next Post
hemant-soren-got-a-big-shock-the-pmla-court-rejected-the-bail-plea

Hemant Soren को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

HD Revanna Bail: Revanna, alleged accused in sex scandal case, got bail

HD Revanna Bail: सेक्स स्कैंडल केस के कथित आरोपी रेवन्ना को मिली बेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist