बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत लोकसभा में जोरदार हंगामे के साथ हुई, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया और विपक्ष को 'परफॉर्म' करने की नसीहत दी।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राष्ट्रीय
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां एक ओर लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लेकर वेल में आकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे स्पीकर ओम बिरला को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर ने इस आचरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दुनिया में गलत संदेश जा रहा है। दूसरी ओर, राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया और उनके “सामान्य परिवार” से आने तथा संघर्ष भरे जीवन की सराहना की।

पीएम मोदी ने सत्र से पहले विपक्ष को तीखी नसीहत देते हुए कहा कि “ड्रामा” करने के लिए बाहर बहुत जगह है, लेकिन सदन में डिलीवरी और नीति पर बल देना चाहिए। उन्होंने विपक्ष को हार की निराशा से बाहर निकलकर जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

राज्यसभा में पीएम मोदी ने किया सभापति का स्वागत

PM Modi ने राज्यसभा के नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का सदन में गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सदन के सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है कि एक “सामान्य परिवार” से आए व्यक्ति, जिनका जीवन समाज को समर्पित रहा है, आज उनका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ विराजमान हैं।

पीएम मोदी ने सभापति के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ तक पहुंचना असाधारण है और प्रोटोकॉल उन्हें प्रभावित नहीं करता। उन्होंने बताया कि सीपी राधाकृष्णन ने खुद अपनी पहचान बनाई है और काशी में पूजा-पाठ के बाद मांसाहार छोड़ने का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री ने सभापति के छात्र जीवन से रहे नेतृत्व गुणों और आपातकाल (Emergency) के दौरान संघर्ष तथा जनजागृति के कार्यक्रमों की लड़ाई को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों की ओर से सभापति को बधाई दी और उनकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखने का आश्वासन दिया।

लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर सीधे वेल में आ गए, जिससे सदन का कामकाज बाधित हुआ।

स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सदस्यों से अपनी सीटों पर वापस जाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह सदन को बाधित करना और तख्तियां लेकर आना उचित नहीं है, क्योंकि पूरी दुनिया में यह संदेश जाना चाहिए कि भारत की संसद सक्रिय रूप से चलती है और सभी सांसद अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। हालांकि, स्पीकर की अपील का कोई असर नहीं हुआ और स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष को पीएम मोदी की नसीहत: ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए’

सत्र शुरू होने से पहले PM Modi ने मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और उन्हें सलाह भी दी।

PM Modi ने कहा कि वह विपक्ष को टिप्स देने के लिए तैयार हैं कि उन्हें कैसे परफॉर्म करना चाहिए और अपनी रणनीति बदलनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से संसद को चलने देने की अपील की, ताकि पहली बार आए नई पीढ़ी के सांसदों को सदन का लाभ मिल सके।

  • नारे नहीं नीति: प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा, “ड्रामा करने के लिए बहुत जगह है लेकिन यहां पर ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए। यहां नारे नहीं नीति पर बल देना है।”

  • हार की निराशा: उन्होंने विपक्ष पर पराजय की निराशा से बाहर न निकल पाने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ दल हार को पचा नहीं पाते हैं और सारा गुस्सा सदन में निकालते हैं। उन्होंने अपील की कि शीतकालीन सत्र को पराजय की बौखलाहट का मैदान नहीं बनने देना चाहिए, न ही यह विजय के अहंकार में परिवर्तित हो।

  • लोकतंत्र की मजबूती: पीएम ने कहा कि भारत ने सिद्ध कर दिया है कि “डेमोक्रेसी कैन डिलीवर” और देश की आर्थिक स्थिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उनका विश्वास है कि यह सत्र राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरेगा।

Tags: PM Modi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
बिग बॉस 19 में शहबाज की विदाई से अमाल मलिक टूटे, सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती की तस्वीरें तेजी से वायरल

बिग बॉस 19 में शहबाज की विदाई से अमाल मलिक टूटे, सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती की तस्वीरें तेजी से वायरल

Matrimonial Sites Scam

शादी के नाम पर 76 लाख का 'फर्जी निवेश' — डिजिटल महबूबा ने छोड़ा, बोली- "गरीब आदमी था, इसलिए इतने में छोड़ दिया!"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In