शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Share Market: महीने के आखिरी दिन, सेंसेक्स-निफ्टी खुला, निवेशकों पर बरसे 1.75 लाख करोड़

Share Market: महीने के अंतिम दिनों में, शेयर बाजार के दो सबसे बड़े सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी, तेजी से खुले और नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। गुरुवार को शेयर बाजार ने एक और सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड बनाया। बाजार कि निवेशकों पर बाजार खुलते ही 1.75 लाख करोड़ रुपये की बारिश हुई।

by Mayank Yadav
अगस्त 30, 2024
in Latest News
Share Market
Share on FacebookShare on Twitter

Share Market: पहली तिमाही के आर्थिक आंकड़ों से पहले और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू Share Market में रौनक नजर आ रही है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी कारोबार शुरू होते ही नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। दोनों प्रमुख सूचकांकों ने सुबह 9:15 बजे शानदार तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। जहां सेंसेक्स करीब 320 अंक और निफ्टी करीब 95 अंक की उछाल के साथ खुला। सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स करीब 250 अंक की बढ़त के साथ 82,381 अंक के ऊपर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 50 सूचकांक करीब 75 अंक की बढ़त के साथ 25,2226 अंक के ऊपर कारोबार कर रहा है।

बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को बाजार खुलते ही 1.75 लाख करोड़ रुपये की बारिश हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर ज्यादातर बड़े Share Market मुनाफे में रहे। सबसे ज्यादा डेढ़ फीसदी की बढ़त बजाज फिनसर्व में रही। टाइटन, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा के मुनाफे में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयरों में गिरावट रही। चार बड़े आईटी शेयर टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे।

RELATED NEWS

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, एशियाई बाजारों की बढ़त, वैश्विक तनाव में कमी, निवेशकों का भरोसा लौटा

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, एशियाई बाजारों की बढ़त, वैश्विक तनाव में कमी, निवेशकों का भरोसा लौटा

जून 25, 2026
Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

जून 17, 2026

निवेशकों की संपत्ति 1.75 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। कुल मिलाकर बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 1.75 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। पिछले कारोबारी दिन यानी 29 अगस्त 2024 को बीएसई में लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,56,079.12 करोड़ रुपये था। आज यानी 30 अगस्त 2024 को बाजार खुलते ही यह 4,64,31,348.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि निवेशकों की संपत्ति में 1,75,269.57 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

नाबालिग से रेप मामले में तोड़फोड़, ई-रिक्शा जलाया, सपा का आरोप “यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं”

इससे पहले भी बना हाई लेवल रिकॉर्ड

इससे पहले गुरुवार को घरेलू Share Market ने नया हाई रिकॉर्ड बनाया था। कल के कारोबार में सेंसेक्स 349.05 अंकों की बढ़त के साथ 82,134.61 अंकों पर बंद हुआ था। उससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स 82,285.83 अंकों के उच्च स्तर पर पहुंचा था, जो सेंसेक्स का नया ऑल टाइम हाई लेवल है। इसी तरह कारोबार खत्म होने के बाद निफ्टी 99.60 अंकों की बढ़त के साथ 25,151.95 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 25,192.90 अंकों के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने में कामयाब रहा।

वैश्विक बाजार का हाल

अमेरिका में जीडीपी के आंकड़ों के बाद बाजार का माहौल कुछ सुधरा। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.59 फीसदी के लाभ में रहा। हालांकि, एसएंडपी500 लगभग स्थिर रहा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.23 फीसदी की मामूली गिरावट आई। एशियाई बाजार आज लाभ में कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई मामूली बढ़त में है, जबकि टॉपिक्स 0.23 फीसदी ऊपर है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.55 फीसदी और कोस्डैक 0.74 फीसदी ऊपर है। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज खराब शुरुआत का संकेत दे रहा है।

जीडीपी आंकड़ों का असर

आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े जारी होने जा रहे हैं। उससे पहले वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है। मूडीज को लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 में 7.2 फीसदी और 2025 में 6.6 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

Tags: Share MarketShare Market news
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, एशियाई बाजारों की बढ़त, वैश्विक तनाव में कमी, निवेशकों का भरोसा लौटा

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, एशियाई बाजारों की बढ़त, वैश्विक तनाव में कमी, निवेशकों का भरोसा लौटा

by Kirtika Tyagi
जून 25, 2026

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी मजबूती देखने को मिली। कारोबार शुरू...

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 17, 2026

Jefferies Market Warning: पीस डील की खबर के बाद भले ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और...

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

by Kanan Verma
नवम्बर 12, 2025

Tata Motors CV Share Listing : टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी (Tata Motors Commercial Vehicles Ltd) ने शेयर बाज़ार...

Share Market

Share Market : 3000 करोड़ के IPO के साथ शेयर बाजार में एंट्री को तैयार नई EV कंपनी, जानें कैसे मचा सकती है ये धूम…

by Gulshan
मई 18, 2025

Share Market : बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता सिंपल एनर्जी अब शेयर बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारियों...

Next Post
Bahraich

भेड़िये के बाद सियार का खौफ.. बहराइच के बाद सीतापुर में आदमखोर का आतंक

Asma Batool

Asma Batool : 'खुदा, भगवान या ईश्वर, सब मौजूद, जब रेप हुआ', कविता को लेकर Pak ब्लॉगर के साथ बवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist