सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सलमान खान के घर में बजने वाली है शहनाई भाई Arbaaz Khan दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी!

सलमान खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। ये तो आप जानते हैं कि बॉलीवुड के भाईजान का शादी करने का तो अभी कोई इरादा नहीं है लेकिन इस मामले में उनके छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ठीक उनके अपोजिट हैं।

by Neel Mani
दिसम्बर 23, 2023
in Latest News, मनोरंजन
Arbaaz Khan

Arbaaz Khan

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सलमान खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। ये तो आप जानते हैं कि बॉलीवुड के भाईजान का शादी करने का तो अभी कोई इरादा नहीं है लेकिन इस मामले में उनके छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ठीक उनके अपोजिट हैं। एक बार फिर अरबाज का दिल किसी हसीना के लिए धड़क उठा है। जी हां 56 साल का ये स्टार एक बार फिर अपने से छोटी उम्र की लड़की पर अपना दिल हार बैठा है। इस हसीना का नाम बताए इससे पहले जान लीजिए अरबाज खान (Arbaaz Khan) के इस आशिकाना दिल के बारे में। प्यार में पड़ने की अरबाज खान की पुरानी आदत रही है। सबसे पहले वे मलाइका अरोड़ा पर अपना दिल हार बैठे थे।

RELATED NEWS

Bigg Boss 20: घर में मच रहा रोज़ नया हंगामा, आंसुओं से लेकर बवाल तक हर रंग दिखा रहे कंटेस्टेंट

Bigg Boss 20: घर में मच रहा रोज़ नया हंगामा, आंसुओं से लेकर बवाल तक हर रंग दिखा रहे कंटेस्टेंट

सितम्बर 18, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

मलाइका के लिए उनका ये प्यार इतना ज्यादा बढ़ गया था, जो साल 1998 के आते-आते शादी तक जा पहंचा था। जी हां 12 दिसंबर साल 1998 को दोनों ने शादी कर सभी को सरप्राइज दिया था। इसके बाद जब सब ठीक चल रहा था तो अचानक मलाइका और अरबाज ने तलाक लेकर सभी को चौंका दिया था। शादी के 19 साल बाद ही ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

इसके बाद अरबाज (Arbaaz Khan) का दिल आया विदेशी मॉडल जार्जिया एंड्रयानी पर कई सालों तक लिव इन में रहने के बाद अरबाज ने हाल ही में उनसे भी ब्रेक अप कर दिया था लेकिन इसके बाद भी वे नहीं रुके और भई रुके भी कैसे आखिर वो सलमान खान के छोटे भाई जो ठहरे। अब उनका दिल शूरा खान के लिए धड़क उठा है। शूरा खान रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन की मेकअप आर्टिस्ट हैं। इस बार अरबाज खान उन्हीं के प्यार में पड़कर शादी करने जा रहे हैं। जी हां इस बार उन्हें सिर्फ प्यार ही नहीं हुआ है बल्कि वो जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं।

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अब से अगले दो दिनों में ही सलमान खान के घर शादी की शहनाई बजने वाली है और 56 साल की उम्र में अरबाज 25 दिसंबर को दोबारा अपना घर बसाने की तैयारियां कर रहे हैं। एक और जहां उनकी शादी को लेकर लोगों के बीच हाई बज बना हुआ है तो वहीं कुछ लोग और अरबाज के फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये हसीना कौन है जिसके साथ अरबाज ने शादी करने का मन बनाया है तो चलिए बताते हैं कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) का दिल चुराने वाली इस हसीना के बारे में।

Arbaaz Khan
Arbaaz Khan

शूरा खान को इंडस्ट्री में मेकअप ऑर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। यूं तो शूरा की ज्यादा तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद नहीं है और उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है। शूरा खान को इंस्टाग्राम पर करीब 13 हजार लोग फॉलों करते हैं जिनमें अरबाज खान का नाम भी शामिल है। रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन के अलावा शूरा की लिस्ट में उतरन फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता का नाम भी उनकी क्लाइंट लिस्ट में शामिल है।

ये भी पढ़ें :- हॉलीवुड के मशहूर एक्टर Vin Diesel पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

शूरा और अरबाज दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सीरियस है। अब देखना ये होगा की क्या वाकई में अरबाज खान शूरा से शादी करते हैं और अगर करते भी हैं तो ये रिश्ता कितने सालों तक चल पाता है क्योंकि अरबाज खान के जल्दी से प्यार में पड़ जाने वाले नेचर से हम सब वाकिफ हैं।

Tags: Arbaaz KhanbollywoodEntertainment NewsNews1IndiaSalman Khan
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Bigg Boss 20: घर में मच रहा रोज़ नया हंगामा, आंसुओं से लेकर बवाल तक हर रंग दिखा रहे कंटेस्टेंट

Bigg Boss 20: घर में मच रहा रोज़ नया हंगामा, आंसुओं से लेकर बवाल तक हर रंग दिखा रहे कंटेस्टेंट

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 18, 2026

Bigg Boss 20:  गुरुवार को स्ट्रीम हुए ‘बिग बॉस 20’ के 12वें एपिसोड की शुरुआत एक पुराने विवाद के फ्लैशबैक...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post
MANISH KASHYAP PHOTO

Bihar: 9 महीने बाद बेउर जेल से बाहर निकला यूट्यूबर मनीष कश्यप, स्वागत में लगी समर्थकों की भीड़

12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर Raveena Tandon ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर Raveena Tandon ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In