Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » एक्साइज ड्यूटी में अचानक इज़ाफा! क्या अब और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने तोड़ी चुप्पी…

एक्साइज ड्यूटी में अचानक इज़ाफा! क्या अब और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने तोड़ी चुप्पी…

सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

by Gulshan
08/04/2025
Petrol Diesel Exise Duty

Petrol Diesel Exise Duty : सोमवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर भी 2 रुपये प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि ईंधन की कीमतों में इज़ाफा होगा, लेकिन राहत की बात ये है कि सरकार ने साफ कर दिया है कि इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।

क्या होती है एक्साइज ड्यूटी?

एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क वह कर होता है, जिसे केंद्र सरकार देश के भीतर उत्पादित वस्तुओं पर लगाती है। पेट्रोल और डीजल पर यह टैक्स ईंधन की कुल कीमत का एक बड़ा हिस्सा होता है। वर्तमान में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी करीब 19.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 15.80 रुपये प्रति लीटर है। तुलना करें तो 2014 में यह दरें काफी कम थीं – पेट्रोल पर 9.48 रुपये और डीजल पर मात्र 3.56 रुपये प्रति लीटर थी। समय-समय पर सरकार ने इसमें बढ़ोतरी की है।

जनता को राहत, कीमतें नहीं बढ़ेंगी

हालांकि ड्यूटी बढ़ाई गई है, फिर भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा है कि तेल विपणन कंपनियों (PSUs) को निर्देश दिया गया है कि वे खुदरा कीमतों में कोई बदलाव न करें। यानी पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतें यथावत रहेंगी और आम लोगों की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

पिछले वर्षों में भी हुआ था बदलाव

2021 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹27.90 और डीजल पर ₹21.80 प्रति लीटर थी। इसके बाद मई 2022 में सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल का बेस प्राइस लगभग 32 रुपये प्रति लीटर है, जिस पर केंद्र सरकार औसतन 33 रुपये एक्साइज ड्यूटी वसूलती है। इसके बाद राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से वैट और अन्य टैक्स लगाती हैं, जिससे अंतिम उपभोक्ता तक इसकी कीमत तीन गुना तक पहुंच जाती है।

यह भी पढ़ें : बनारस की सकरी गलियों को चौड़ा करने की योजना तेज, करीब 150 घरों पर चलेगा…

चार महानगरों में मौजूदा पेट्रोल-डीजल रेट

  • नई दिल्ली: पेट्रोल – ₹94.72, डीजल – ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल – ₹104.21, डीजल – ₹92.15 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल – ₹103.94, डीजल – ₹90.76 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल – ₹100.75, डीजल – ₹92.34 प्रति लीटर

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, सरकार का यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि वह राजस्व संतुलन के साथ-साथ आम जनता की जेब का भी ध्यान रख रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Diabetes Symptoms and Precautions

Health news : टॉयलेट में दिखें चींटियां तो न करें नज़रअंदाज़ ! कहीं ये बड़ी बीमारी का इशारा तो नहीं? तुरंत कराएं जांच

Aligarh

Aligarh Wedding: जिसको बनाना था दामाद... उसी के साथ सास हुई फरार, दुल्हन रो-रोकर बेहाल...

New EV Policy

दिल्ली में 15 अगस्त से CNG ऑटो हो जाएंगे गायब? जानें क्या है EV Policy 2.0 का न्यू प्लान...

POPULAR POST

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India