शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

T20 World Cup 2024: कांटे की टक्कर के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

बीते शुक्रवार यानी 21 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में एक और शानदार मुकाबला देखने को मिला। ग्रॉस आइलेट के डैरी सैमी

by Neel Mani
जून 22, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार यानी 21 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में एक और शानदार मुकाबला देखने को मिला। ग्रॉस आइलेट के डैरी सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टूर्नामेंट के इस शानदार मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से शिकस्त दी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। एडेन मार्करम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराकर मौजूदा टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है।

RELATED NEWS

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

जुलाई 13, 2026
England in Semi Final: जूड बेलिंगहम के दम पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे को हरा बढ़ाया विश्व कप की ओर एक और कदम

England in Semi Final: जूड बेलिंगहम के दम पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे को हरा बढ़ाया विश्व कप की ओर एक और कदम

जुलाई 12, 2026

एडेन मार्करम ने मैच में शानदार मैच (T20 World Cup 2024) जिताऊ प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की जमकर तारीफ की। मार्करम ने मैच के बाद कहा, पिछले तीन ओवरों में हमारे खिलाफ बहुत कुछ था, लेकिन गेंदबाज़ों के पास अच्छी योजनाएं थीं। क्विनी डी कॉक ने पिछले दो मैचों में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं बात अगर इस मुकाबले को लेकर करें तो, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 65 बनाएं, जिनमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। डी कॉक के बाद साउथ अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने 28 गेंदों पर 43 रनों की शानदार पारी खेली। मिलर की इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए तीन विकेट लिए। मोईन अली और आदिल राशिद ने भी अपने-अपने स्पेल में एक-एक विकेट हासिल किया।

जवाब में इंग्लैंड की टीम की तरफ से हैरी ब्रुक ने 37 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेल कर एक वक्त इंग्लैंड को मैच में वापस ला खड़ा किया था, लेकिन ब्रूक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम लक्ष्य को पाने में असफल रही। हैरी ब्रूक की इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिनमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारियों के बावजूद इंग्लैंड 20 ओवर में 3 विकेट पर 156 रन ही बना सकी और 7 रन से हार गई।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: यूएसए पर वेस्टइंडीज की तूफानी जीत, शाई होप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बने मैच के हीरो

साउथ अफ्रीकी टीम की तरफ से कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। ओटनील बार्टमैन और एनरिक नोर्टजे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मैच में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड को 20 ओवरों में 164 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे पाने में इंग्लिश टीम नाकामयाब रही।

Tags: EnglandSouth AfricaT20 World Cup 2024
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।...

England in Semi Final: जूड बेलिंगहम के दम पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे को हरा बढ़ाया विश्व कप की ओर एक और कदम

England in Semi Final: जूड बेलिंगहम के दम पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे को हरा बढ़ाया विश्व कप की ओर एक और कदम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England to FIFA World Cup Semi Final: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

इस गर्ल की लाल रूमाल ने शुभमन गिल की बदल दी किस्मत, ‘द प्रिंस’ की युवा बिग्रेड अंग्रेजों से कुछ ऐसे वसूल रही ‘लगान’

इस गर्ल की लाल रूमाल ने शुभमन गिल की बदल दी किस्मत, ‘द प्रिंस’ की युवा बिग्रेड अंग्रेजों से कुछ ऐसे वसूल रही ‘लगान’

by Vinod
जुलाई 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। क्रिकेट रूपी खेल के माता-पिता अंग्रेजों को कहा जाता है। गोरे ही क्रिकेट के जन्मदाता...

Next Post
Hinduja

Hinduja: कौन हैं हिंदुजा फैमिली, जिसको हुई जिनेवा में घरेलू कर्मचारियों के शोषण के लिए जेल की सजा...

Lakshmi Kant death

Lakshmi Kant death: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रहे मुख्य पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित निधन, काशी के लोगों में शोक की लहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist