सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टैरिफ में छूट की खुशी! शेयर बाजार ने भरी उड़ान, सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी उछाल

अमेरिकी सरकार ने स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर टैरिफ से राहत दी है। इससे वैश्विक व्यापार युद्ध का दबाव कम हुआ है और इसका सीधा सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।

by Gulshan
अप्रैल 15, 2025
in Latest News
Stock Market
Share on FacebookShare on Twitter

Stock Market : अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी में ढील और ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों की बदौलत 15 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सोमवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर बाजार बंद था, लेकिन मंगलवार को जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों का जोश देखने लायक था। शुरुआती कारोबार से ही सेंसेक्स और निफ्टी में ज़बरदस्त उछाल आया। सेंसेक्स ने 76,800 के पार और निफ्टी ने 23,300 का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया।

प्री-ओपनिंग में ही बाजार ने दिखाया दम

प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 1,694.80 अंक यानी 2.26% की छलांग के साथ 76,852.06 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 539.80 अंक (2.36%) की मजबूती के साथ 23,368.35 पर कारोबार करता नजर आया। सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 1,580 अंक की तेजी के साथ 76,737 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 471 अंक की उछाल के साथ 23,300 के पार पहुंच गया।

RELATED NEWS

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

अगस्त 19, 2026
RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

अगस्त 5, 2026

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज के सत्र में अदाणी ग्रुप के शेयरों में ज़बरदस्त तेजी देखी गई। सबसे अधिक बढ़त अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट्स में दर्ज की गई, जो 3% से ज्यादा उछले। अदाणी एंटरप्राइजेज में भी 2% से अधिक की तेजी आई, जबकि अदाणी ग्रीन, टोटल गैस और एनर्जी सॉल्यूशंस जैसे स्टॉक्स 1% से ज्यादा चढ़े। ऑटो सेक्टर भी आज की तेजी का बड़ा हिस्सा रहा। Nifty Auto Index करीब 3% की छलांग लगाकर टॉप गेनर बना।

यह भी पढ़ें : यूपी में तबादलों की बौछार नौ IAS अफसरों का हुआ फेरबदल, जानें किसकी…

इस उछाल की वजह अमेरिका द्वारा हाई इंपोर्ट ड्यूटी झेल रही ऑटो कंपनियों को अस्थायी राहत देने का ऐलान रही। Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Bharat Forge और SAMIL जैसे दिग्गज स्टॉक्स में शुरुआती कारोबार में 8% तक की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, बैंकिंग, IT, फार्मा और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा तेजी देखने को मिली।

तेजी के पीछे की मुख्य वजह

इस अभूतपूर्व तेजी के पीछे दो प्रमुख कारण रहे — अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी में बड़ा बदलाव और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत। अमेरिका ने स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर टैरिफ से छूट दी है, जिससे वैश्विक व्यापार तनाव में राहत मिली है और इसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला।

अमेरिकी बाजारों से मिला भरोसा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी मजबूत बंद हुए। Dow Jones 312 अंक चढ़कर 40,524 पर बंद हुआ, S&P 500 में 42 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जबकि Nasdaq में 107 अंकों का उछाल देखा गया।

Apple जैसी दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में आई तेजी से अमेरिकी बाजारों में मजबूती आई, जिसका असर एशियाई और भारतीय बाजारों पर भी दिखा। एशिया के दूसरे बाजारों ने भी सकारात्मक रुख दिखाया। जापान का Nikkei इंडेक्स लगभग 1% ऊपर रहा, जबकि साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स भी करीब 1% चढ़ा।

टैरिफ में अस्थायी छूट बनी राहत

पिछले शुक्रवार को भी बाजार में तेजी देखी गई थी, जब अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 26% टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। उस दिन सेंसेक्स 1,310 अंकों की छलांग के साथ 75,157 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 429 अंक बढ़कर 22,828 पर पहुंच गया था। हालांकि, अप्रैल की शुरुआत में वैश्विक अनिश्चितताओं और ट्रेड वॉर की आशंका के चलते बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ था। लेकिन अब टैरिफ में राहत और पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड की वजह से बाजार में फिर से रफ्तार लौटी है।

Tags: stock market
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। 19 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स...

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

RBI के फैसले से पहले बाजार में बढ़ी हलचल, GIFT Nifty की तेजी से निवेशकों की उम्मीदें हुईं मजबूत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले निवेशकों की निगाहें पूरी तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

Stock Market

भारत-पाक जंग के बीच शेयर बाजार गिरा धड़ाम, सिर्फ 2 दिनों में निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूबे

by Gulshan
मई 10, 2025

Stock Market : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू शेयर बाजार पर नकारात्मक असर डाला है, जिससे...

Next Post
Robert Vadra

ED समन पर पैदल पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- 'दबाव से नहीं डरता, हर सवाल का दूंगा जवाब'

मुस्कान की तरह रवीना ने पति को दी खौफनाक मौत, नहीं मिला ‘नीला ड्रम’ तो ‘इंस्ट्रा क्वीन’ ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

मुस्कान की तरह रवीना ने पति को दी खौफनाक मौत, नहीं मिला ‘नीला ड्रम’ तो ‘इंस्ट्रा क्वीन’ ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist