Tuesday, June 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

2007 के बाद टीम इंडिया नहीं जीत पाई है T20 World Cup क्या इस बार भारत का ये सूखा होगा खत्म? जानें इस विशेष रिपोर्ट में

टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट की शुरूआत 1 जून से होने जा रही है।

by Neel Mani
May 4, 2024
in Latest News, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट की शुरूआत 1 जून से होने जा रही है। टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे, जहां भारतीय टीम की तरफ से इस बार रोहित शर्मा को इस वर्ल्ड कप के लिए कप्तान बनाया गया है तो वहीं हार्दिक पांडया उप कप्तान चुने गए हैं। साल 2024 में होने जा रहा है ये टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए बेहद खास बताया जा रहा है।

RELATED NEWS

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

June 9, 2026
Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

June 7, 2026

ऐसा क्यों कहा जा रहा है। अब ये भी जान लीजिए। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रहे है। इस बार के इस विश्व कप से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया ने साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है। इतना ही नहीं साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप को जीतने के बाद भारतीय टीम टी20 (T20 World Cup 2024) का कोई भी वर्ल्ड कप अब तक नहीं जीत पाई है। इस बड़ी वजह के चलते इस साल होने जा रहे है। इस विश्व कप को भारत के लिए सुनहरे मौके के तौर पर देखा जा रहा है।

ऐसा नहीं भारतीय टीम को इससे पहले ऐसे मौके न मिले हो। साल 2023 में भी भारत को आईसीसी खिताब जीतने के दो सुनहरे मौके मिले थे, लेकिन दोनों बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी थी। इसलिए साल 2024 का ये टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) कई मायनों में भारत के लिए बेहद खास है। इस विश्व कप के जरिए भारतीय टीम सालों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म करना चाहेगी। इसी के साथ-साथ एक और सूखे को टीम इंडिया खत्म करना चाहेगी।

अब जान लीजिए आखिर ये दूसरा सूखा है कौन सा। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम की ओर से काफी सालों से कोई शतक नहीं लगा है। टी20 विश्व कप में भारत की ओर से इकलौता शतक सुरेश रैना ने लगाया था। रैना ने साल 2010 में वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में शतकीय पारी खेली थी। उस दौरान मैदान पर खेलते हुए सुरेश रेना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट के सभी दिग्गज खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

2 मई साल 2010 को हुए उस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर 101 रन बनाए थे, जिनमें पांच छक्के और नौ चौके शामिल रहे थे। सुरेश रैना के बाद आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप मे शतक नहीं लगा सका है। सुरेश रैना के बाद से भारतीय फैंस को टी20 वर्ल्ड कप में अगले शतक का इंतजार है। इस बार इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चुनी गई भारतीय टीम में कई स्टार प्लेयर शामिल हैं, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल का नाम भी है। ये वे खिलाड़ी हैं जो एक बार अगर अपनी लय पकड़ लेते हैं तो किसी भी गेंदबाज को मैदान में मुश्किलों में डाल देते हैं। इस टी20 विश्व कप में भारतीय फैंस को शतक की उम्मीदें इन खिलाड़ियों से ज्यादा रहेंगी।

अब तक हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 11 शतक लग चुके हैं। इनमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज देश की टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा दो-दो शतक लगे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की ओर से एक-एक प्लेयर ने शतक लगाया है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए हैं।

चलिए जान लेते हैं अब तक कितने खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में कितने शतक कब लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल का। साल 2007 में जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिस गेल ने 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद साल 2010 में टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सुरेश रैना ने 101 रनों की पारी खेली थी। ये मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच ग्रॉस आइलेट में खेला गया था।

इसके बाद इसी साल यानी 2010 में श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 100 रनों की पारी खेली थी। टी20 विश्वकप का ये मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच प्रोविडेंस में खेला गया था। साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम ने 123 रनों की ताबड़तोड़ पारी बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकेल में खेली थी। साल 2014 में एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली थी। ये मुकाबला चटगांव में खेला गया था। इसी साल यानी 2014 में ही पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की पारी मीरपुर में खेली थी।

ये भी पढ़ें :- ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब इस खिलाड़ी ने किया कमाल, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए हैदराबाद के T Natarajan का पर्पल कैप पर कब्जा

इसके बाद साल 2016 में बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने ओमान के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर 103 रनों की पारी खेली थी। इसी साल दोबारा क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। साल 2021 में इंग्लैंड के जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद साल 2022 में साउथ अफ्रीका के रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ सिडनी में 109 रन बनाए थे। इसी साल न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में 104 रनों की पारी खेली थी।

Tags: T20 World Cup 2024Team India
Share214Tweet134Share53

Neel Mani

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Team India New Zealand Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान एक बड़ी क्रिकेट...

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

BCCI Announces Big Appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के समाप्त होने के दो दिन बाद एक...

IPL 2026: टीम इंडिया की ओपनिंग पर कई युवा बल्लेबाजों ने ठोकी दावेदारी, चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती

IPL 2026: टीम इंडिया की ओपनिंग पर कई युवा बल्लेबाजों ने ठोकी दावेदारी, चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Competition For Opening Spot: आईपीएल 2026 खत्म होते-होते भारतीय क्रिकेट को कई नए और दमदार ओपनर मिल गए हैं। कुछ...

Next Post
Prajwal Revanna Case, Prajwal Revanna Sex Scandal,

Prajwal Revanna का बचना हुआ मुश्किल, जारी हुआ दूसरा लुकआउट नोटिस...

Om Prakash Rajbhar, Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : ओम प्रकाश राजभर पीले गमछे वाले बयान पर मचा बवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist