मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Russia पर हुआ बड़ा आतंकी हमला, कहीं पुतिन के कमजोर पड़ने की ओर तो इशारा नहीं कर रहा ?

एक ऐसा देश, जिससे नाटो भी सीधे टक्कर लेने में थोड़ा संकोच करता है, वो है रूस (Russia) रूस अपनी सैना और हथियारों के लिए विश्वभर में जाना जाता है।

by Neel Mani
जून 24, 2024
in Latest News, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एक ऐसा देश, जिससे नाटो भी सीधे टक्कर लेने में थोड़ा संकोच करता है, वो है रूस (Russia) रूस अपनी सैना और हथियारों के लिए विश्वभर में जाना जाता है। विश्व में रशिया के नाम की तूती बोलती है, लेकिन पिछले चार महीनों में हुए दो बड़े आतंकी हमलों के बाद रूस को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

इन आतंकी हमलों में पहला हमला 22 मार्च 2024 को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुआ था। इसके बाद दूसरा हमला बीते रविवार 23 जून को दागिस्तान के दो शहरों में हुआ। रूस (Russia) के उत्तरी काकेशस क्षेत्र दागिस्तान में आतंकियों ने सिनेगॉग, दो चर्च और एक पुलिस पोस्ट को अपना निशाना बनाया। इन हमलों में 15 पुलिस अधिकारियों और एक पादरी समेत 15 से ज्यादा लोगों की मारे जाने की ख़बर है, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं।

RELATED NEWS

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

अगस्त 26, 2026
Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

जुलाई 14, 2026

हालांकि इसके जवाब में रूसी (Russia) सुरक्षाबलों ने इस हमले को अंजाम देने वाले 6 हमलावरों को भी मार गिराया है। रूस पर हुए इन आतंकी हमलों के बाद एक सवाल है जो अब खड़ा होने लगा है वो है, ये क्या यूकेन से युद्ध लड़ते-लड़ते अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

बता दें, कि व्लादिमीर पुतिन के पांचवी बार राष्ट्रपति बनने के बाद चार महीनों में रूस पर दो बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। इन हमलों के बाद पुतिन के शासन को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। 22 फरवरी साल 2022 से यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध लगातार चला आ रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों के हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जबकि घायलों की तादात इससे कही ज्यादा है। इस वॉर में भले ही ज्यादा नुकसान यूक्रेन का हुआ हो, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छवि को भी विश्वभर में काफी कुछ झेलना पड़ा है।

इस युद्ध के चलते दुनिया के कई देशों ने रूस पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। इस वॉर के बीच 17 मार्च 2024 को पांचवी बार व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति का चुनाव जीता था। इस जीत में पुतिन को 87 प्रतिशत वोट मिले थे। पांचवीं बार रूस का राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन के शासन में चार महीनों के अंदर दो बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, जीत दिलाने में बारिश का रहा अहम योगदान!

पुतिन 24 साल से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। साल 2000 में व्लादिमीर पुतिन ने अपना पहला राष्ट्रपति चुनाव जीता था, उस दौरान उन्हें 53 फीसदी वोट मिले थे। लंबे समय से यूक्रेन के साथ युद्ध, कई देशों से बिगड़ते संबंध और दो बड़े आतंकी हमलों के बाद कहीं न कहीं व्लादिमीर पुतिन के कमजोर पड़ने की ओर इशारा तो नहीं कर रहा!

Tags: International NewsrussiaUkraine
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Ukraine Independence Day:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देने के लिए...

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

Doomsday Plane: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान पहुंचा रूसी कमांड विमान ‘डूम्सडे प्लेन’, बढ़ी वैश्विक चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूस के एक बेहद सुरक्षित एयरबोर्न कमांड विमान Tu-214PU के...

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Next Post
a Man cremates wife in Gorakhpur, Man finds wife alive

Gorakhpur : अंतिम संस्कार करने के बाद 600 किमी. दूर झांसी में ज़िंदा मिली पत्नी की लाश, घटना से सभी रह गए हैरान

पानी न मिलने पर Alwar की महिलायें हुई परेशान तो लगा डाला जाम, जल विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देकर…

पानी न मिलने पर Alwar की महिलायें हुई परेशान तो लगा डाला जाम, जल विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन देकर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In