शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बिल्ला बनकर छा जाने वाले विलेन Manik Irani की पूरी कहानी!

माणिक ईरानी (Manik Irani) जी हां यही इनका असली नाम था लेकिन लोग इन्हें इनके असली नाम से ज्यादा बिल्ला नाम से ज्यादा जानते थे।

by Neel Mani
मार्च 1, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Manik Irani

Manik Irani

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 70 और 80 के दशक में आपने कई फिल्मों में इस चेहरे को देखा होगा। हीरो के साथ खतरनाक फाइट करते हुए, इस अभिनेता को कई यादगार फिल्मों में देखा जा चुका है लेकिन आज इस दुनिया में ये दमदार अभिनेता हमारे बीच नहीं है। कैसे अपने अंतिम दिनों में इस एक्टर की दर्दनाक मौत हुई, जानेंगे आज इस कहानी में। माणिक ईरानी (Manik Irani) जी हां यही इनका असली नाम था लेकिन लोग इन्हें इनके असली नाम से ज्यादा बिल्ला नाम से ज्यादा जानते थे। भले ही अपने बचपन में आपने इन्हें फिल्मों में खूब नोटिस किया हो लेकिन अब इन्हें आप भी भूल चुके होंगे। 70 और 80 के दशक की कई सुपहिट फिल्मों में अपने बेड ब्वॉय वाले किरदारों से माणिक ईरानी ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा था।

उस दौर के हर बड़े सुपर स्टार के साथ माणिक (Manik Irani) फिल्मों में नज़र आते थे, लेकिन आज न तो कोई स्टार इन्हें याद करता है और न ही किसी फैन को ये याद हैं। सिनेमा में एक दौर ऐसा भी था, जब फिल्मों में एक्शन खूब डिमांड में हुआ करता था। फिल्म के मेकर्स के लिए विलेन चुनना भी बड़ी चुनौती बनी रहती थी।

RELATED NEWS

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

अगस्त 3, 2026
Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

जुलाई 30, 2026

70 और 80 के दशक में एक से बढ़कर एक विलेन हुए। इनमें जीवन, प्राण, अजीत, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, अमजद खान, अमरीश पूरी और डैनी डेंजोंगपा समेत कई बेहतरीन विलेन शामिल रहे। ये नाम आज भी लोगों को याद हैं, लेकिन एक नाम ऐसा भी है, जिसको पर्दे पर आते ही देख लोग डर जाया करते थे, लेकिन अब लोग उन्हें याद भी नहीं करते हैं। लोगों को तो छोड़िए, जिस इंडस्ट्री में उन्होंने अपने सालों दिए वहां के लोग भी उन्हें भूल चुके हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब फिल्मों में माणिक ईरानी (Manik Irani) की धांसू पर्सनैलिटी से फिल्मों के हीरो को भी जलन होने लगती थी। 23 अक्टूबर साल 1953 को मुंबई के एक पारसी परिवार में माणिक ईरानी का जन्म हुआ था। बचपन से ही इन्हें कुश्ती और फिल्में देखने का बहुत शौक था। उम्र के बढ़ने के साथ-साथ माणिक ईरानी का फिल्मों की तरफ रुख बढ़ता जा रहा था।

इसी के चलते वो छोटी उम्र में ही मुंबई की स्ट्रीट बॉक्सिंग में हिस्सा लेने लगे थे। कुछ दिनों में ही माणिक ईरानी (Manik Irani) का नाम मुंबई की स्ट्रीट बॉक्सिंग में भी फेमस हो गया था। आपने कई बार सुना होगा जब किस्मत आप पर मेहरबान होती है, तो फिर आप ऊंचाइयों की सीढ़ियों पर चढ़ते चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही माणिक ईरानी के साथ भी हुआ था।

स्ट्रीट बॉक्सिंग फाइट के एक मैच के दौरान माणिक ईरानी (Manik Irani) पर उस दौर के मशहूर विलेन और स्टंट डायरेक्टर शेट्टी की नज़र पड़ गई थी। ये वही शेट्टी हैं, जिन्हें आपने धर्मेंद्र की कई फिल्मों में गुंडे का किरदार निभाते हुए देखा होगा। आज के दौर के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं शेट्टी।

माणिक ईरानी को स्ट्रीट बॉक्सिंग करता हुआ देख शेट्टी काफी प्रभावित हुए थे। उनका फाइट करने का स्टाइल शेट्टी को काफी पसंद आया था, जिसके बाद उन्होंने माणिक ईरानी को अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर दिया था। फिल्मों में काम करना बचपन से ही माणिक ईरानी की इच्छा थी। बस शेट्टी साहब के इस ऑफर को उन्होंने तुरंत एक्सेप्ट कर लिया था।

इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। अपने दमदार एक्शन और लुक के चलते उन्हें कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स मिलने लगे थे, लेकिन जिस किरदार ने उन्हें लोगों के बीच फेमस किया वो था बिल्ला का किरदार। 16 दिसंबर साल 1981 को रिलीज हुई जैकी श्रॉफ की फिल्म हीरो में माणिक ईरानी ने बिल्ला का किरदार जिस तरह से निभाया था वो उस दौर में काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म के बाद माणिक ईरानी को लोगों के बीच बिल्ला नाम से ही जाना जानें लगा था।

ये बात भी कम ही लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन में उनका बॉडी डबल बनकर सारे स्टंट्स माणिक ईरानी ने ही किए थे। डॉन काफी बड़ी हिट साबित हुई थी, लेकिन माणिक ईरानी को इस फिल्म की सफलता में किसी ने याद तक नहीं किया था। करियर की ऊंचाइयों पर माणिक ईरानी को एक बुरी लत भी लग गई थी, जो थी ज्यादा शराब पीना।

ये भी पढ़ं :- Ashok Kumar की वो फिल्म जिसने भारतीय सिनेमा में हॉरर ट्रेंड शुरु किया

माणिक बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे। कई बार शराब के नश में वो इतने धुत हो जाया करते थे कि फिल्म के सेट पर ही नहीं पहुंच पाते थे। शराब में यूं डूब जाना उनके सफल करियर को धीरे-धीरे नीचे लेते चला गया। बढ़ती शराब की लत के चलते उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। हद से ज्यादा शराब पीने के चलते उनका लीवर पूरी तरह से खराब हो चुका था और वो बीमार रहने लगे थे। आखिरकार साल 1991 में एक ऐसा दिन भी आया, जब इस एक्टर ने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Tags: bollywoodManik Irani
Share205Tweet128Share51

Neel Mani

Related Posts

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि...

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

Paresh Rawal Politics: ‘राजनीति मेरे बस की नहीं थी’, पूर्व सांसद परेश रावल ने बताई छोड़ने की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Paresh Rawal Politics: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने एक बार फिर अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की है।...

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

Next Post
Chia Seeds Benefits

Chia Seeds Benefits : तेजी से वजन कम करने में मददगार है चिया सीड्स, जानें कैसे करें इसका सेवन?

Benefits of Pista

Benefits of Pista : बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को रोकता है पिस्ता, रोज़ करें सेवन मिलेंगे और भी कई फायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist