गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ram Mandir निर्माण के लिए बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दिया इतना दान आप भी देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

भगवान श्री राम (Ram Mandir) के प्राण-प्रतिष्ठा होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। पूरे भारत में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर माहौल राममय हो चुका है।

by Neel Mani
जनवरी 18, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भगवान श्री राम (Ram Mandir) के प्राण-प्रतिष्ठा होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। पूरे भारत में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर माहौल राममय हो चुका है। जहां देश के आम नागरिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया के लोग भी श्री राम के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

ऐसे में कई लोग इस बात को जानना चाहते हैं कि प्रभू श्री राम के मंदिर में बॉलीवुड के किन-किन स्टार्स ने अपना योगदान दिया है, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं उन फिल्मी सितारों के बारे में जिन्होंने राम मंदिर (Ram Mandir) में दिया है अपना योगदान। राम मंदिर निर्माण के लिए बॉलीवुड सितारों ने खोला है अपना खजाना।

RELATED NEWS

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

अगस्त 3, 2026
Friendship Day पर अनुपम खेरने शेयर किया पोस्ट,कहा  “बैंक बैलेंस नहीं, सच्चे दोस्त ही इंसान की असली दौलत”

Friendship Day पर अनुपम खेरने शेयर किया पोस्ट,कहा “बैंक बैलेंस नहीं, सच्चे दोस्त ही इंसान की असली दौलत”

अगस्त 2, 2026

किसी ने मंदिर निर्माण के लिए दान की हैं ईंटे तो किसी ने लाखों रुपयों का दिया है महादान। राम के रंग में रंगकर राममय हो गया है पूरा बॉलीवुड। प्रभू श्री राम के रंग में सिर्फ अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि फिल्मी नगरी यानी की बॉलीवुड भी रंग गया है। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। इस ऐतिहासिक और भव्य समारोह में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स को भी न्योता मिला है।

इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी का नाम तक शामिल है। इस भव्य समारोह को देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। 22 जनवरी को जब पूरे विधी-विधान के साथ श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तो वहां बॉलीवुड के कई स्टार्स मौजूद रहेंगे। चलिए अब बात करते हैं बॉलीवुड स्टार्स के राम मंदिर (Ram Mandir) में दिये गए योगदान की।

सबसे पहले बात तो अक्षय कुमार की ही करनी बनती है। आखिर पर्दे पर कभी कृष्ण तो कभी शिवदूत बनकर भक्ति की शक्ति दिखाने वाले अक्षय। असल जिंदगी में भी भगवान में आस्था रखते हैं। कई बार अक्षय कुमार को मंदिरों में माथा टेकते हुए देखा जा चुका है। अक्षय कुमार उन सेलेब्स में से हैं जिन्होंने राम मंदिर के लिए महादान दिया था।

जनवरी साल 2021 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अक्षय कुमार ने राम मंदिर (Ram Mandir) में दिए गए अपने योगदान के बारे में बताया था। इसके साथ ही उन्होंने दान देने के लिए दूसरे लोगों से भी अपील की थी।

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है हेमा मालिनी का। बॉलीवुड की Dream Girl हेमा मालिनी ने राम मंदिर के निर्माण में दान दिया है। हालांकि उन्होंने कितना दान दिया है। इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हेमा मालिनी ने अन्य लोगों से भी दान देने की अपील की है।

गुरमीत चौधरी टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी छोटे पर्दे पर श्री राम का रोल प्ले करके घर-घर में खूब मशहूर हुए थे। उन्हें सीरियल के चलते ही आज भी टीवी का राम कहा जाता है। गुरमीत की राम भक्ति भी किसी से छिपी नहीं है वो भी उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था। गुरमीत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, जैसा की आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतू हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्री राम।

अनुपम खेर अपनी कॉमेड़ी और एक्टिंग से लोगों के पसंदीदा रहे अनुपम खेर ने धनराशि के बजाय ईंट दान की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा था, दोस्तों मैं आपको अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर की झलक दिखा रहा हूं। बहुत सुखद अनुभूति हुई इस विशाल बनते हुए मंदिर को देखकर। हर भक्त राम लला के मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा और भक्ति से लिप्त है। पूरे अयोध्या के वातावरण में जय श्री राम की गूंज है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे आग्रह करने पर मुझे इस मंदिर की एक ईंट भेंट में मिली। मैं कृतार्थ हूं।

बॉलीवुड के अलावा खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से BJP सांसद गौतम गंभीर ने भी राम मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दिया था। बताया जाता है कि गौतम गंभीर ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये दान दिए थे।

ये भी पढ़ें :- जेम्स बॉन्ड सीरीज में काम करने वाला भारत का इकलौता स्टार Kabir Bedi

मुकेश खन्ना बी.आर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना भी राम मंदिर के लिए दान करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है। मुकेश खन्ना ने राम मंदिर के 1 लाख 11 हजार रुपये का दान दिया था।

Tags: akshay kumaranupam kherayodhyabollywoodGurmeet Choudharyhema MaliniMukesh KhannaNews1IndiaRam Mandir
Share254Tweet159Share63

Neel Mani

Related Posts

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Friendship Day पर अनुपम खेरने शेयर किया पोस्ट,कहा  “बैंक बैलेंस नहीं, सच्चे दोस्त ही इंसान की असली दौलत”

Friendship Day पर अनुपम खेरने शेयर किया पोस्ट,कहा “बैंक बैलेंस नहीं, सच्चे दोस्त ही इंसान की असली दौलत”

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Friendship Day 2026:  फ्रेंडशिप डे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने दोस्ती के रिश्ते को लेकर एक भावुक...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि...

Box Office Clash: प्रभास और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर? जाने कौन किस पर पड़ेगा भारी

Box Office Clash: प्रभास और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर? जाने कौन किस पर पड़ेगा भारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Box Office Clash: भारतीय सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार प्रभास और अक्षय कुमार दिसंबर 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने...

Next Post
TEAM INDIA PHOTO

IND vs AFG: टी-20 सीरीज में इन बल्लेबाजों की तगड़ा प्रदर्शन, जून में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बने पक्के दावेदार

गन्ना के मूल्ययोगी कैबिनेट ने गन्ना किसानों को तोहफा देते हुए गन्ना के मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी है

UP Cabinet : योगी कैबिनेट में गन्ना किसानों को तोहफा, मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist