रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जानें CM योगी ने अखिलेश के करीबी इरफान सोलंकी को क्यों बताया दंगाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित, अखिलेश यादव-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप।

by Digital Desk
नवम्बर 9, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे। वह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दर्शनपुरवा के सेंट्रल पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला। साथ ही बीजेपी सरकार के कार्यों के अलावा मेट्रो से लेकर डिफेंस कॉरीडोर का जिक्र किया। सीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इरफान सोलंकी दंगाई है और उसका सपोर्ट सपाई कर रहे हैं।

‘लेकिन सपाई उसे निर्दोष मानते है’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर दंगा कराने वाला जेल में हैं, लेकिन सपाई उसे निर्दोष मानते हैं। उसके लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज को बांटने का काम किया है। बांटने वाले लोग आपके दुश्मन हैं। यह लोग माफियाओं को गले लगाते हैं। सपा के शासनकॉल के दौरान माफिया पनपे। अपराधियों ने जमीनों पर कब्जे किए। बहू-बेटियां खुद असुरक्षित थीं।

राजू पाल और उमेश पाल की हत्या

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2017 के पहले समाजवादी पार्टी हर दुष्कर्मी और अराजकतत्व को साथ लेकर चलती थी। राजू पाल और उमेश पाल की हत्या होती है। इनके हत्यारों को सपा शरण दे रही थी। ये लोग बाज आने वाले नहीं है। आज जमीन पर कब्जा करने वाला सपा सरकार का पूर्व मंत्री जेल में है। इस दौरान सीएम योगी ने बहराइच मामले को भी उठाया और कहा कि राम गोपाल की मौत प सपा क्यों चुप रहती है। प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने का कुत्सित प्रयास किया गया।

आज मां गंगा शुद्ध

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डेवलपमेंट का मुद्दा उठाते हुए मेट्रो से लेकर डिफेंस कॉरीडोर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कानपुर का विकास हो तो उसमें सीसामऊ को पिछड़ना नहीं चाहिए। सीसामऊ का नाला गंगा का गला घोंट रहा था, इसे एसटीपी में डाला गया। आज मां गंगा शुद्ध हैं। मेट्रो को लेकर कहा कि उन्होंने देखा कि कानपुर में मेट्रो किस शानदार तरीके से चल रही है। मेट्रो का दूसरा सेक्शन जनवरी से शुरू होगा तब करीब 50 हजार लोग रोजाना इससे सफर करेंगे।

आर्डनेंस फैक्ट्री के साथ डिफेंस कॉरीडोर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर में अब आर्डनेंस फैक्ट्री के साथ डिफेंस कॉरीडोर है। यहां पर गोला बारूद बनाने वाली बड़े स्तर की फैक्ट्री है। पहले कानपुर में क्या होती था, सभी को पता है। पर जबसे देश व प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई, तब से कानपुर भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में कानपुर फिर से एशिया का मैनचेस्टर बनेगा। बीजेपी सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है, जबकि इससे पहले सिर्फ कुछ इलाकों में ही विकास कार्य नजर आते थे।

लोकसभा में जनता को किया गुमराह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर सारे पूर्वानुमान से लेकर सर्वे तक धराशाई हो गए और तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी। यह इंडी गठबंधन और सपा के लिए चेतावनी थी। लोकसभा में इन्होंने जनता को गुमराह किया है। जनता अब समझ चुकी है, यह लोग जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते है। 3 दिन पहले ही कश्मीर में 370 धारा को लागू करने के लिए शुरुआत की गई। जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करने के प्रस्ताव के लिए गठबंधन ने जो काम किया, उससे उनकी पोल खुल गई है।

370 हटाकर आतंकवाद को खत्म कर दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से पलायन करना पड़ा। मोदी जी ने 370 हटाकर आतंकवाद को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में सुरक्षा और सुशासन देने का काम कर रही है। 500 वर्ष बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। जबकि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम को लेकर राजनीति की। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं के कारण भगवान श्रीराम को को खुले में टेंट में बैठना पड़ा। कांग्रेस-सपा सिर्फ तुष्टिकरण करती है और बांटने का कार्य करती है।

बोले ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मंच से बोले कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सेफ रहेंगे’। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी परंपरा को कलंकित करने का काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि मथुरा वृंदावन के लिए हमें इंतजार क्यों करना पड़ रहा है, काशी के लिए क्यों हमें इंतजार करना पड़ा कारण है। इसके पीछे यही कांग्रेस-सपा के लोग हैं। इसके पहले सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरूआत जहां ‘वृंदावन बिहारी लाल की जय’ के साथ किया, वहीं समाप्ति ‘जय श्री राम’ के साथ की।

Tags: Akhilesh YadavBJPCM Yogi AdityanathKanpur NewsSamajwadi PartySisamau SeatUP Assembly by electionUP Hindi NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Next Post
Delhi Pollution

Delhi Pollution : दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI पहुंचा 350 के पार

‘खजांची’ के बर्थडे पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी की ‘योग्यता’ पर दागा प्रश्न

‘खजांची’ के बर्थडे पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी की ‘योग्यता’ पर दागा प्रश्न

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In