मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए कौन हैं छठी मईया और सूर्य देव से मातारानी का क्या है रिश्ता

देशभर में धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है। नहाय-खाय के साथ भक्त छठ मईया की पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया हे।

by Digital Desk
नवम्बर 7, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पूरे देश में छठ पर्व की धूम हैं। नहर, तालाब और गंगा-यमुना के तट सज-धजकर तैयार हैं और 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ मईया की पूजा की शुरुआत भी हो गई। 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को जल अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। चार दिवसीय छठ महापर्व में छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है और छठी मैया निसंतानों को संतान सुख का वरदान देती हैं।

सूर्य देव की बहन हैं छठी मइया

छठ पर्व पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कानपुर में भी नहर, तालाब और गंगा के घाट सज-धज कर तैयार हैं। सुबह से लेकर देररात तक भक्तों का तांता लगा है। महिलाएं नहाय-खाय के साथ छठ मईया की पूजा कर रही हैं और उगते सूर्य को जल अर्घ्य देने के बाद व्रत रख रही हैं। मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया सूर्य देव की बहन हैं। छठी मैया को सृष्टि की रचयिता या प्रकृति की देवी माना जाता है। छठी मैया को माता का स्वरूप माना गया है, जो संतान की रक्षा और समृद्धि के लिए आराधना करने वाले भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

RELATED NEWS

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

अगस्त 25, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026

नहाय-खास के साथ शुरू होता है पर्व

धार्मिक कथाओं के अनुसार, छठ मईया भोलेनाथ के पुत्र कार्तिकेय भगवान की पत्नी हैं। इनकी पूजा-अर्चना से वैभव, सुख-समृद्धि,आरोग्यता और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक इनकी पूजा की जाती है। नहाय खाय के साथ पर्व की शुरूआत होती है। छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना के दिन पूरे दिन निर्जला व्रत किया जाता है छठ का तीसरा दिन बेहद खास होता है। शाम को सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है। अस्त सूर्य को जल अर्घ्य दिया जाता है। छठी मैया की पूजा की जाती है। नदी के घाट पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पूजा के बाद व्रती कच्चे दूध का शरबत पीकर और थोड़ा प्रसाद ग्रहण करके पारण करती हैं। इस तरह से छठ पर्व का समापन हो जाता है।

छठी मईया कौन है

मार्कण्डेय पुराण में बताया गया है कि सृष्टि की रचना करने वाली देवी प्रकृति ने खुद को छह भागों में बांट लिया था। इनमें से छठा भाग सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे हम सर्वश्रेष्ठ मातृदेवी के रूप में जानते हैं। यह देवी, ब्रह्मा जी की मानस पुत्री हैं। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, इनके छठे अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृदेवी के रूप में जाना जाता है, जो छठी मईया के नाम से प्रसिद्ध हैं। छठी मईया को कात्यायनी नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान षष्ठी तिथि को इनकी पूजा की जाती है। मां कात्यायनी बच्चों की रक्षा करती हैं और उन्हें स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।

सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान

इस साल की छठ पूजा रवि योग में शुरू हुई है। इस योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है, जिसकी वजह से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं। रवि योग सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक है। छठ पूजा में भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान है। इसके बिना यह व्रत और पूजा अपूर्ण है। छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को संध्या काल अर्घ्य देत हैं, जबकि चौथे दिन सुबह में उषा काल अर्घ्य देते हैं। इस व्रत को करने वाली स्त्रियां धन, धान्य, पति, पुत्र व सुख से परिपूर्ण व संतुष्ट रहती हैं।

सूर्य को साक्षात् देव माना गया है

ज्योतिषाचार्य पंडित बलराम तिवारी के अनुसार, भगवान सूर्य को साक्षात् देव माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य देव ग्रहों के राजा है। सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति निरोगी रहता है, उसे किसी भी प्रकार का रोग होने की आशंका कम से कम होती है। सूर्य देव के अशीर्वाद से व्यक्ति का घर धन और धान्य से भरा रहता है। उसके जीवन के संकट दूर होते हैं। सूर्य देव की पूजा करने और अर्घ्य देने से मनोकामनां पूरी होती हैं। नेत्र रोग से मुक्ति मिल सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसे उच्च पद, यश, कीर्ति आदि की प्राप्ति होती है।

Tags: Chhath PujaChhath Puja 2024Kanpur NewsUP News
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Next Post
1 ‘टेररिस्ट’ के ‘एनकाउंटर’ ने डोनाल्ड ट्रंप को दिलाई व्हाइट हाउस की ‘चाबी’

1 ‘टेररिस्ट’ के ‘एनकाउंटर’ ने डोनाल्ड ट्रंप को दिलाई व्हाइट हाउस की ‘चाबी’

डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड बनी ढाल और नाई का पौत्र बना US का नया ‘बॉस’

डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड बनी ढाल और नाई का पौत्र बना US का नया ‘बॉस’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist