शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘लव जिहाद’ पर मिलेगी उम्र कैद, जानें योगी सरकार के बिल में और क्या-क्या है खास

योगी सरकार यूपी में 'लव जिहाद' के खिलाफ नया कानून बनाने की तैयारी कर रही है। 2020 में बने कानून में संशोधन के लिए एक बिल पेश किया गया है, जिस पर मंगलवार को सदन में चर्चा हो सकती है।

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, लखनऊ
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: योगी आदित्यनाथ सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ नया कानून बनाने की तैयारी कर रही है। 2020 में बने कानून में संशोधन के लिए बिल लाया गया है, जिस पर मंगलवार को सदन में चर्चा हो सकती है। ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक-2024’ को सोमवार को सदन में पेश किया गया था और अब इस पर चर्चा की तैयारी है।

इस संशोधित बिल में प्रावधान है कि लव जिहाद का आरोप सही साबित होने पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। खबर है कि इस संशोधन विधेयक को 2 अगस्त को ध्वनिमत से पारित किया जा सकता है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

‘लव जिहाद’ पर होगी उम्रकैद की सजा

यूपी (Uttar Pradesh) सरकार ने इस कानून का दायरा इसलिए बढ़ाया है क्योंकि 2020 में बने नियम का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। इसलिए इसमें कई चीजों को शामिल किया गया है और सजा भी बढ़ाई गई है। अब इसमें उम्रकैद की सजा होगी, जबकि पहले कानून में 10 साल की सजा का प्रावधान था।

सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराना अवैध माना जाएगा। झूठ बोलकर या धोखा देकर धर्म परिवर्तन कराना भी अपराध माना जाएगा और आरोपियों के खिलाफ इसी कानून के तहत मुकदमा चलेगा। अगर कोई अपने मन से ही धर्म बदलना चाहता है तो उसे मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दो महीने पहले देनी होगी।

लव जिहाद के नए कानून में किन चीजों को माना गया अपराध

  • पहचान बदलकर शादी करना
  • छिपाकर धर्म बदलवाना
  • धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग
  • डर दिखाकर धर्म बदलवाना
  • बल प्रयोग से शादी करना

यह भी पढ़े: सदन में दिखी योगी-शिवपाल की ऐसी जुगलबंदी, ऐसा लगा कि सपा-भाजपा के रिश्तों में आई नरमी

धर्म परिवर्तन कराने पर 5 साल तक की कैद

धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना और 1 से 5 साल तक की कैद का प्रावधान होगा। यदि एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं और नाबालिगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो 3 से 10 साल तक की कैद हो सकती है। बिल में कहा गया है कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे दो महीने पहले डीएम को इसकी जानकारी देनी होगी।

इसका उल्लंघन करने पर 6 महीने से 3 साल तक की सजा हो सकती है। ऐसे मामलों में जमानत अर्जी पर विचार करने के लिए सरकारी वकील से इनपुट भी लेना होगा। इसके अलावा सजा इस आधार पर तय होगी कि महिला का स्टेटस क्या है।

 

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Noida

राजेंद्र नगर हादसे के बाद एक्शन में योगी सरकार, नोएडा में कई कोचिंग सेंटर सील, देखें Video

Paris Olympics

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास,124 सालों में 2 मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In