मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Live मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

क्रिकेट के खेल में कई बार ऐसी घटनाएं देखी गई हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान से कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली है।

by Neel Mani
अगस्त 26, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में कई बार ऐसी घटनाएं देखी गई हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान से कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली है। जी हां मैक्स60 कैरेबियन लीग 2024 में दर्शकों को एक के बाद एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में 60-60 गेंदों के मैच होते हैं, जिनमें चौके-छक्कों की बारिश होती है।

लीग स्टेज में पांच टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था और अब सुपर-3 राउंड खेला जा रहा है। सीजन का 22वां मैच न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स और ग्रैंड केमैन जगुआर के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान एक अजीब वाकया भी देखने को मिला, जब न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के एक बल्लेबाज ने गुस्से में बॉल की बजाय अपना हेलमेट ही बाउंड्री पार पहुंचा दिया। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर   वायरल हो रहा है।

RELATED NEWS

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026
Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

अगस्त 30, 2026

😄😄 pic.twitter.com/IyAU6Vavcf

— Cric guy (@Cricguy88) August 25, 2024

वायरल वीडियो में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट नज़र आ रहे हैं, जो इस लीग में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। ग्रैंड केमैन जगुआर के गेंदबाज जोश लिटिल ने कार्लोस ब्रैथवेट को इस मैच में आउट किया। हालांकि, ब्रैथवेट को कैच आउट दिया गया, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी। इस फैसले से नाराज ब्रैथवेट डगआउट की ओर जाते हुए दिखे और गुस्से में अपना हेलमेट बल्ले से मारकर बाउंड्री के बाहर फेंक दिया।

भले ही कार्लोस ब्रैथवेट को गलत आउट दिया गया, लेकिन उनकी टीम ने मैच जीत लिया। न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 104 रन बनाए। ब्रैथवेट ने 5 गेंदों पर 7 रन बनाए। जवाब में ग्रैंड केमैन जगुआर 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन ही बना पाई। सुपर-3 राउंड में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये भी पढ़ें :- Janmashtami 2024: इस वक्त से शुरू होगा लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

बता दें, कि कार्लोस ब्रैथवेट वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को खिताब दिलाया था। फाइनल में उन्होंने लगातार चार छक्के मारकर इंग्लैंड से जीत छीन ली थी। ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 3 टेस्ट 44 वनडे और 41 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1050 रन बनाए और 75 विकेट लिए हैं।

Tags: Carlos BraithwaiteCricket NewsNews1Indiasocial mediaviral
Share199Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
Mayawati, BSP, Congress, Guest House kand 1995, Congress anti dalit

UP Politics : मायावती ने एक्स पोस्ट के ज़रिए BJP की तरफदारी कर कांग्रेस पर बोला हमला

J&K

जम्मू-कश्मीर चुनाव: बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की सूची वापस ली, आखिर क्यों लिया ऐसा फैसला?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist