मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जब Dilip Kumar की पहली फिल्म का पोस्टर देख पिता ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड में ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) आज इस दुनिया में हमारे बीच नहीं हैं। 7 जुलाई 2021 को उन्होंने इस संसार से रुखसती ली थी।

by Neel Mani
मार्च 6, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Dilip Kumar

Dilip Kumar

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) आज इस दुनिया में हमारे बीच नहीं हैं। 7 जुलाई 2021 को उन्होंने इस संसार से रुखसती ली थी। दोस्तों आज हम आपको दमदार अभिनय से सबको चकित कर देने वाले अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे। चलिए बताते हैं, बॉलीवुड में ट्रेजिडी किंग कहे जाने वाले दिलीप साहब के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में।

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पहली फिल्म ज्वार भाटा का पोस्टर देखकर उनके पिता लाला गुलाम सरवर खान ने एक जोरदार थप्पड़ दिलीप साहब को रसीद कर दिया था। इस बात का खुलासा दिलीप कुमार इन द शैडो ऑफ ए लीजेंड किताब में किया गया है। इस किताब में हिंदी सिनेमा में कई सालों तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निजी जीवन से जुड़े उन पहलुओं के बारे में बताया गया है, जो अब तक पूरी तरह से अनसुने थे।

RELATED NEWS

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026
Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को 30 सालों से जानने वाले, लेखक फैसल फारूकी का कहना है, मैंने दूसरों के लिए उनके प्यार उनके बचपन, उनके जिद्दी स्वभाव और वंचितों के लिए कुछ बेहतर करने की उनकी इच्छा को चित्रित करने की कोशिश की हैं।

अपनी किताब दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन द शैडो ऑफ ए लीजेंड में लिखते हुए फैसल फारुकी ने साल 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताया है। उस दौरान दिलीप कुमार को युसुफ खान के नाम से जाना जाता था।

इस किताब के अनसुने किस्सों में फैसल फारुकी ने बताया है कि दिलीप कुमार के पिता लाला गुलाम सरवर खान एक दिन अपने अच्छे दोस्त और राज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर के साथ लौट रहे थे, लौटते वक्त उन्होंने सड़क पर फिल्म ज्वार भाटा का पोस्टर देखा, जिसमें उनके बेटे दिलीप कुमार नज़र आ रहे थे। इस पोस्टर को देखकर लाला गुलाम सरवर खान हैरान हो गए थे, इस पोस्टर के बारे में वो अपने बेटे से ही जानना चाहते थे।

जब दिलीप साहब घर पहुंचे, तो उनके पिता ने उनसे कहा, आज कुछ अजीब हुआ। मैं थोड़ा चिंतित हूं। दिलीप कुमार इस बात से बिल्कुल अनजान थे, कि पिता इतने गंभीर क्यों हैं और उन्होंने अपने पिता से नज़रे मिलाने की कोशिश की। कुछ देर की शांति के बाद लाला गुलाम सरवर खान ने कहा, मैं तांगे पर लाला के साथ था और रास्ते में मैंने एक फिल्म का पोस्टर देखा।

लाला गुलाम सरवर ने कहा, पोस्टर पर दिलीप कुमार नाम का कोई लड़का था। मैं अल्लाह की कसम खाता हूं, वह बिल्कुल तुम्हारी तरह दिखता था। ये सब सुनकर दिलीप कुमार डर गए, जिसके कारण वह बिल्कुल भी हिल नहीं पाए। इतना ही नहीं अभिनेता अपने पिता से आंखे भी नहीं मिला पा रहे थे। उनके पिता के सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

खान ने फिर पूछते हुए कहा, मुझे जवाब दो, क्या तुम उस पोस्टर पर नहीं हो। दिलीप कुमार ने बहुत डरते हुए कहा, हां पोस्टर में मैं ही हूं। सवाल का जवाब सुनते ही पिता ने दिलीप कुमार को जोरदार थप्पड मारा था, जिसके दिलीप कुमार नीचे जमीन पर गिर गए थे। इतना ही नहीं, लाला गुलाम सरवर खान यहां तक नहीं रुके और उन्होंने, इस घर से निकल जाओ कहकर दिलीप कुमार को जाने के लिए कह दिया था।

ये भी पढ़ें :- Sunil Dutt एक ऐसा स्टार, जिसने मां से किए गए वादे के चलते ठुकरा दी थी पहली फिल्म, जानें पूरी कहानी

फैसल फारुकी की किताब के अनुसार, दिलीप कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा, ऐसा पहली बार था, जब आगाजी ने मुझ पर हाथ उठाया था। मैंने कभी उन्हें इतने गुस्से में नहीं देखा था। उस दिन अगर अम्मा और सकीना आपा न होती तो वे मुझे घर से निकाल देते। उस दौर में फिल्मों में काम करना सही नहीं माना जाता था।

Tags: bollywooddilip kumar
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Next Post
Underwater Metro Rail: Now metro will run under water also, travel of 7 to 10 lakh people every day will be easy

Underwater Metro Rail: अब पानी के नीचे भी चलेगी मेट्रो, प्रतिदिन 7 से 10 लाख लोगों का सफर होगा आसान

Maharashtra Crime

Maharashtra Crime : महाराष्ट्र में शख्स ने गर्लफ्रेंड को बाल्टी में डुबोया, फिर नाले में फेंका शव, पत्नी ने दिया साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In