गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ओलंपिक के जिन नियमों ने Vinesh Phogat को बाहर किया उन्हें बनाता है कौन, क्या दें सकते हैं चुनौती?

भारत में इस वक्त महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के ओलंपिक 2024 में से बाहर कर दिए जाने के चलते लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।

by Neel Mani
अगस्त 8, 2024
in Latest News, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में इस वक्त महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के ओलंपिक 2024 में से बाहर कर दिए जाने के चलते लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। भारत का हर नागरिक विनेश फोगाट से ओलंपिक में गोल्ड जीतने की पूरी उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन ओलंपिक के कुछ नियमों ने इन सारी उम्मीदों और मेहनत पर पानी फेर दिया।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को फाइनल मुकाबले से कुछ वक्त पहले ही अयोग्य करार दे दिया गया, जिसके बाद विनेश के साथ-साथ हर भारतीय की गोल्ड की उम्मीद भी टूट गई। महज 100 ग्राम वजन के चलते इस खिलाड़ी की सारी मेहनत धरी की धरी रह गई। अब ये बात तो बीत चुकी है लेकिन हर नए दिन के साथ हर भारतीय को अब भी विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक 2024 की रेस से बाहर होना तिल-तिल खल रहा है।

RELATED NEWS

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

अगस्त 1, 2026
FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

जुलाई 14, 2026

महज 100 ग्राम बढ़े वजन की वजह से डिस्क्वालिफाई होने पर अब ओलंपिक नियमों में ग्रेस आदि पर बात होने लगी है। इस डिस्क्वालिफिकेशन के बाद अब लोगों के जहन में ये सवाल तेजी से उठने लगा है कि आखिर ओलंपिक के ये नियम बनाता कौन है और क्या ये नियम खेल के नियमों से थोड़े अलग होते हैं। अगर इन नियमों की वजह से किसी को कोई परेशानी होती है, तो क्या वो इन्हें चुनौती दे सकता है?

ये वो सारे सवाल हैं, जो विनेश फोगाट को बाहर कर दिए जाने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं ओलंपिक से जुड़े इन सवालों के जवाब। सबसे पहले बात करते हैं। ओलंपिक में नियम बनाए जाने वालो की। ओलंपिक गेम्स का आयोजन करने की जिम्मेदारी IOC की होती है। इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी कहा जाता है। हर साल कोई देश इस खेल की मेजबानी करता है। ओलंपिक में नियम, खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर IOC ही फैसला लेती है।

लेकिन इसमें IOC भी ओलंपिक चार्टर के आधार पर काम करता है। अब ये भी जान लीजिए की ये ओलंपिक चार्टर होता क्या है। ओलंपिक चार्टर एक तरह से नियमावली या एक संहिता की तरह है, जिसमें ओलंपिक से जुड़ी कुछ खास बातें लिखी हैं। ओलंपिक चार्टर में खेलों के दौरान लागू होने वाले सभी नियम लिखे हैं, जिनके आधार पर IOC काम करती है। आईओसी फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बैंडी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन, ओलंपिक चार्टर, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्पोर्ट्स फेडरेशन, वर्ल्ड ओलंपिक एसोसिएशन के साथ काम करती है। इनके फैसले के आधार पर ही ओलंपिक में कोई बदलाव किया जाता है।

विनेश फोगाट को बाहर करने के बाद अब ये लोग जानना चाहते हैं क्या इन नियमों को कोई चैलेंज कर सकता है? तो आपको बता दें, अगर कोई एथलीट या कोई नेशनल कमेटी किसी नियम या फैसले के खिलाफ जाना चाहते हैं तो इन्हें Court Of Arbitration For Sport में चुनौती देनी होती है। ये एक स्वतंत्र संस्था है, जिसे इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर सपोर्ट की ओर से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :- फिल्म की रिलीज से पहले Akshay Kumar ने दान किए 1 करोड़ 21 लाख रुपए

अब ये भी जान लीजिए की ओलंपिक में हर गेम में कितना ग्रेस मिलता है। जैसे कुश्ती में आमतौर पर 2 किलो तक ग्रेस मिल जाता है, लेकिन ओलंपिक में ठीक इसके उलट देखा जाता है। ओलंपिक वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में ऐसा नहीं होता है। कई गेम्स में फेडरेशन ग्रेस भी देता है, लेकिन ओलंपिक में नहीं होता। इसका हालिया उदाहरण हमने विनेश फोगाट को बाहर करने के बाद देखा। विनेश को कोई ग्रेस नहीं दिया गया और महज 100 ग्राम बढ़े वजन के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया।

Tags: olympicsParis Olympics 2024sports newsVinesh Phogatviral
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

CWG 2026: जूडो में भारत का जलवा, हर्ष-अस्मिता ने जीता गोल्ड, यामिनी का सिल्वर; 20 पदकों तक पहुंचा देश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

CWG 2026 Glory , कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गर्व...

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

FIFA Considers Expanding 2030 World Cup: दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फीफा अध्यक्ष जियानी...

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

Indian Wrestling : सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं विनेश, बोलीं- मैं असफल नहीं हुई हूं, मजबूत वापसी का जताया भरोसा

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

Strong Despite after Defeat: महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद...

up t20 league final 2025

UP T20 Final : रिंकू सिंह के बिना खिताब जीतने की चुनौती,यूपी टी-20 लीग का रोमांचक समापन आज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

UP T20 Final : यूपी टी-20 लीग का फाइनल आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला मेरठ...

NC Classic 2025 : नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत बिखेरा जलवा,भारत को दिलाया गोल्ड

NC Classic 2025 : नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत बिखेरा जलवा,भारत को दिलाया गोल्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2025

Neeraj Chopra historic win NC Classic 2025 :भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी शानदार परफॉर्मेंस...

Next Post
State, rajasthan, brother, brother in law. Jhunjhunu, angry, sister love-marriage, crime

Rajasthan News : सम्मान के लिए एक और बहन कि चढ़ाई गयी बलि, रक्षाबंधन से पहले भाई बना राक्षस

Yogi government, computer courses,computer courses, up news

Uttar Pradesh News : योगी सरकार ने पिछड़े वर्ग के बच्चों को 'ओ लेवल' के साथ 'ट्रिपल सी' कोर्स कराने का ज़िम्मा उठाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist