सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी मैदान में, इन दिग्गजों की साख दांव पर

by Rajni Thakur
मई 25, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
lok sabha elections 2024 162-candidates-are-in-the-fray-for-14-lok-sabha-elections-2024-seats-of-up-the-credibility-of-these-veterans-is-at-stake

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 सीटों पर शनिवार 25 मई को वोटिंग होगी। मतदान को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। छठे चरण में यूपी की 14 सीटों इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।

इन 14 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें से 146 पुरुष और 16 महिला उम्मीदवार हैं। इस चरण में प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी और सबसे कम डुमरियागंज में 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

दिलचस्प होगा 2024 का चुनाव

बता दें कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने 14 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने चार और समाजवादी पार्टी ने एक सीट हासिल की थी। इस बार चुनाव पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने गैर यादव ओबीसी और सवर्ण का कार्ड फेंक कर एक-दूसरे की राह को मुश्किल कर दिया है।

छठे चरण में बीजेपी ने सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी 14 में से 12 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस ने इलाहाबाद सीट पर और टीएमसी ने भदोही सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है।

14 सीटों पर 28,171 पोलिंग बूथ (UP Lok Sabha Elections 2024)

इस चरण में 14 सीटों पर 28,171 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें से 3978 संवेदनशील हैं। 50 फीसदी से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग और 5057 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए 34,145 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 36,986 बैलेट यूनिट और 36,385 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

छठे चरण में 2.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक छठे चरण में कुल 2.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इसमें से 1.4 करोड़ पुरुष वोटर्स, 1.2 करोड़ महिला मतदाता और 1256 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं।

मतदान पर नजर रखने के लिए प्रेक्षकों की तैनाती

वोटिंग पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने 3 विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, 8 पुलिस प्रेक्षक और 18 व्यय प्रेक्षक को तैनात किया है। इसके अलावा 2,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 282 जोनल मजिस्ट्रेट, 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2,833 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

अर्धसैनिक बलों को भी किया गया तैनात

चुनावों में किसी तरह की हिंसा से निपटने और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों को ही दी गई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है।

इन दिग्गजों की साख दांव पर (UP Lok Sabha Elections 2024)

छठे चरण में उत्तर प्रदेश के कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। इसमें सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी और सपा उम्मीदवार रामभुआल निषाद के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव और धर्मेंद्र यादव के बीच टक्कर है। डुमरियागंज से बीजेपी कैंडिडेट जगदंबिका पाल और सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें : 2019 की तरह इस बार भी BJP गाड़ेगी जीत का झंडा! जानिए क्या कहते हैं समीकरण?

Tags: ELECTION NEWSUP Lok Sabha Elections 2024UP News

Rajni Thakur

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Lok Sabha Elections 6th Phase: Voting today on 58 seats of the sixth phase, the fate of veterans including many ministers will be captured in EVM.

Lok Sabha Elections 6th Phase: छठे चरण की 58 सीटों पर आज वोटिंग, कई मंत्रियों समेत दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

Phase 6 Voting

Phase 6 Voting of the Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, दिल्ली-हरियाणा और बिहार-झारखंड सहित आठ राज्यों की 58 सीटों पर छठा चरण का चुनाव शुरू हुआ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India