शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

WB Lok Sabha Elections: वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल में जबरदस्त हंगामा, VVPAT तालाब में फेंका तो EVM लूट ले गए लोग

by Rajni Thakur
जून 1, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, देश
wb-lok-sabha-elections-last-phase-mob-loots-evm-throws-vvpat-machine-in-pond-in-west-bengal-south-24-paraganas
Share on FacebookShare on Twitter

West Bengal Lok Sabha Elections: आज देश में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में आठ राज्यों में वोटिंग चल रही है। शनिवार सुबह 7 बजे से लोग बढ़-चढ़कर वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इस चरण में पश्चिम बंगाल (WB Lok Sabha Elections) की नौ सीटों बारासात, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, दम दम, जयनगर, जादवपुर, दक्षिण कोलकाता, उत्तर कोलकाता और मथुरापुर में सुबह 7 बजे मतदान हो रहा है। इसी बीच यहां दक्षिण 24 परगना में कुछ स्थानीय लोग ईवीएम मशीन लूट कर ले गए, तो वहीं दो वीवीपैट मशीनें तालाब में फेंक दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद स्थानीय भीड़ ईवीएम मशीन लूट कर ले गई और दो वीवीपैट मशीनें एक तालाब में फेंक दी गईं है। मामले में मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि सेक्टर अधिकारी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED NEWS

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

जुलाई 17, 2026
Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

जुलाई 14, 2026

अमित मालवीय ने ममता सरकार को घेरा

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार (WB Lok Sabha Elections) को घेरा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जल रहा है। जादवपुर के भांगर में बम फेंके गए, जयनगर के कुलतली में गुस्साए ग्रामीणों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया, क्योंकि टीएमसी के गुंडे उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे थे।”

मालवीय ने आगे कहा कि “लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित डायमंड हार्बर सीट है, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे और उत्तराधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां BJP कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। उन्हें बूथ पर बैठने नहीं दिया जा रहा है। उनके मतदान दस्तावेजों को छीनकर नष्ट कर दिया गया।”

बंगाल पुलिस को घेरते हुए मालवीय ने कहा कि “पश्चिम बंगाल पुलिस अभिषेक बनर्जी के गुंडों की तरह काम कर रही है। यहां तक कि मुसलमानों को भी नहीं बख्शा गया, क्योंकि उनमें से बड़ी संख्या में सीपीआई(एम) उम्मीदवार प्रतिकुर रहमान को वोट दे रहे हैं। टीएमसी की ‘धर्मनिरपेक्षता’ उसी समय खत्म हो जाती है, जब मुसलमान इसके खिलाफ वोट करना शुरू करते हैं।”

Democracy is up in flames in West Bengal. Bombs have been hurled in Jadavpur’s Bhangar, irate villagers in Joynagar’s Kultali have thrown an EVM and VVPAT machine in a pond because TMC goons won’t let them vote…
But the worse affected is Diamond Harbour, where Mamata Banerjee’s… pic.twitter.com/csCl6ExQlj

— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) June 1, 2024

मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू- सीईओ

पश्चिम बंगाल के सीईओ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि “आज सुबह 6.40 बजे बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए हैं। 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को एक तालाब के अंदर फेंक दिया गया है।”

(1/2)
Today morning at 6.40 am Reserve EVMs & papers of Sector Officer near Benimadhavpur FP school, at 129-Kultali AC of 19-Jaynagar (SC) PC has been looted by local mob and 1 CU, 1 BU , 2VVPAT machines have been thrown inside a pond.

— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) June 1, 2024

चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने आगे लिखा कि “सेक्टर पुलिस थोड़ी पीछे थी। सेक्टर अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी छह बूथों पर मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल रही है। सेक्टर अधिकारी को नई ईवीएम और कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं।”

मतदान के बाद जारी होंगे एग्जिट पोल के नतीजे

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले छह चरणों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं 1 जून को मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे प्रसारित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 1 जून को शाम 6:30 बजे तक मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: यूपी की 13 सीटों पर मतदान आज, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

Tags: evmKultaliLok Sabha Elections 2024west bengal
Share197Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad School Van Train Accident:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019...

Unique Travel Destination :एक ही बस स्टैंड से दो राज्यों का सफर, अनोखी जगह देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Unique Travel Destination :एक ही बस स्टैंड से दो राज्यों का सफर, अनोखी जगह देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

West Bengal Odisha Border Bus Stand: भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी खास पहचान की वजह से लोगों...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

अब इस शहर में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मार डाला

अब इस शहर में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मार डाला

by Vinod
अप्रैल 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।...

Next Post
Malaika Arora और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की ख़बरों पर मैनेजर ने बताया सच, 5 साल पुराना रिश्ता अभी टूटा नहीं!

Malaika Arora और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की ख़बरों पर मैनेजर ने बताया सच, 5 साल पुराना रिश्ता अभी टूटा नहीं!

these-big-rules-changes-happened-in-the-country-on-1st-june-will-have-a-direct-impact-on-the-pocket-of-the-common-man

1 जून को देश में हुए ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर सीधा पड़ेगा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist