रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिले किशोरी के शव का मामला ऑनर किलिंग निकला। पुलिस जांच में पिता, मौसी और मौसा की साजिश सामने आई। बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने हत्या कर शव ट्रेन के कोच में रख दिया था।

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026
in लखनऊ
Gomtinagar Express Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। किशोरी का शव एक बक्से में बंद मिला था। यह बक्सा ट्रेन के एस-1 स्लीपर कोच में रखा गया था। घटना सामने आते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोमतीनगर से लेकर छपरा तक के कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच आगे बढ़ी तो मामला बेहद चौंकाने वाला निकला। पुलिस के मुताबिक, यह ऑनर किलिंग का मामला था।

प्रेम संबंधों से नाराज था पिता

जांच में सामने आया कि किशोरी के पिता बिग्गन अंसारी अपनी बेटियों के प्रेम विवाह से पहले से नाराज था। उसकी दो बेटियां पहले ही लव मैरिज कर चुकी थीं। वहीं 16 साल की तीसरी बेटी भी किसी युवक से बात करती थी। इसी बात को लेकर पिता गुस्से में रहता था। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के जयपुर टोला निवासी बिग्गन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने खौफनाक साजिश रच डाली।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

बहन और बहनोई ने भी दिया साथ

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांच दिन पहले ही पत्नी और बेटों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था। घर में सिर्फ उसकी बूढ़ी मां और बेटी थीं। 16 मई को उसने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और पूरी योजना बताई।

तीनों ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े किए गए। आरोपी ने बेटी का सिर गांव के तालाब में फेंक दिया, जबकि शरीर के बाकी हिस्सों को प्लास्टिक और पुराने कपड़ों में लपेटकर बक्से में रखा गया।

ट्रेन में ऐसे रखी गई लाश

हत्या के बाद आरोपी ई-रिक्शा से बक्सा लेकर तमकुहीराज रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां उन्होंने छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बक्सा रख दिया और वहां से निकल गए।
लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। एसी कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों की तस्वीर कैद हो गई। फुटेज के आधार पर तमकुहीराज आरपीएफ और कुशीनगर स्वाट टीम ने आरोपी पिता बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में खुला राज

पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से किशोरी का सिर बरामद किया गया। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने पूरी वारदात इतनी चुपचाप की कि पड़ोसियों और यहां तक कि उसकी 90 साल की मां को भी भनक नहीं लगी। गांव वालों को पूरे मामले की जानकारी तब हुई, जब पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची।

Tags: Gomtinagar ExpressHonor Killing CaseNews1India
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post
PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

Cockroach Janata Party: एक टिप्पणी से शुरू हुआ अनोखा डिजिटल अभियान,सोशल मीडिया पर किया धमाका, इंस्टाग्राम पर BJP को पीछे छोड़ा

Cockroach Janata Party: एक टिप्पणी से शुरू हुआ अनोखा डिजिटल अभियान,सोशल मीडिया पर किया धमाका, इंस्टाग्राम पर BJP को पीछे छोड़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist