Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » लड़की और लड़के वालों के बीच शादी में हुआ ज़बरदस्त हंगामा, दुल्हा स्टेज से उतरा फिर हुआ संग्राम

लड़की और लड़के वालों के बीच शादी में हुआ ज़बरदस्त हंगामा, दुल्हा स्टेज से उतरा फिर हुआ संग्राम

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक शादी समारोह के दौरान जयमाल का मंच विवाद का कारण बन गया। गुस्साए दूल्हे ने वरमाला तोड़कर फेंक दी और फिर स्टेज से कूदकर दूल्हे और दुल्हन के बीच मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुल्हन स्टेज से गिर पड़ी।

by Gulshan
18/11/2024
Clash In Wedding

Clash In Wedding : लखनऊ के मोहनलालगंज में एक शादी समारोह में हंगामा हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई। देखते ही देखते दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। शादी में भगदड़ मच गई। दूल्हा स्टेज से कूद गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। विवाद की वजह बारातियों का नशे में होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोहनलालगंज निवासी किसान सुखलाल की बेटी आरती की शादी उन्नाव जिले में रहने वाले कमलेश से तय हुई थी।

बारात आने के बाद सभी लोग जयमाला की रस्म का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच जनवासे (जहां बारात रुकी थी) में मौजूद कुछ बारातियों ने शराब पी ली। उन्होंने नाश्ते को लेकर घरातियों पर गलत कमेंट कर दिया। जिसके चलते कहासुनी हो गई।

मामले को बुज़ुर्गों ने कराया शांत

हालांकि मामला बिगड़ता देख बुजुर्गों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। कार्यक्रम आगे बढ़ा। लेकिन जब जयमाला शुरू हुई तो स्टेज पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में फिर से मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में यह मारपीट संघर्ष में बदल गई। स्टेज पर ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। जब लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने देखा कि बाराती जमकर मारपीट कर रहे हैं तो वे भी इस हंगामे में कूद पड़े।

RELATED NEWS

MP News: बारात ले कर पहुंचा दूल्हा, घोड़े से उतरते वक्त आया हार्ट अटैक, मौक़े पर ही मौत, खुशियों में छाया मातम

MP News: बारात ले कर पहुंचा दूल्हा, घोड़े से उतरते वक्त आया हार्ट अटैक, मौक़े पर ही मौत, खुशियों में छाया मातम

February 15, 2025

देखते ही देखते जयमाला का स्टेज रणक्षेत्र बन गया। इसी बीच गुस्साए दूल्हे ने माला तोड़कर फेंक दी। वह स्टेज से कूदकर मारपीट भी करने लगा। इस दौरान दुल्हन स्टेज से नीचे गिर गई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी स्टेज के नीचे मारपीट में शामिल हो गईं। महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं और मारपीट करने लगीं।

यह भी पढ़ें : सेक्टर 63 के गांव बहलोलपुर में गिरी बिल्डिंग, कई लोग दबे होने की आशंका

समारोह में कुर्सियां ​​फेंकी गईं। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं था। इसी बीच दूल्हे के बड़े भाई की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। दावा किया जा रहा है कि बाराती शराब के नशे में थे, जिसके चलते मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग शामिल थे। लड़की पक्ष के मुताबिक शादी तय होने के बाद दूल्हे ने कार की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : फूलपुर उपचुनाव में फिर से जिंदा हो गया अतीक अहमद, जानिए कैसे ‘नागिन’ बन माफिया ने पूरे परिवार को ‘डसा’

यह मांग पूरी न होने पर 2 लाख रुपए की बाइक देने की बात तय हुई थी। फ्रिज से लेकर टीवी तक सब कुछ दे रहे थे। लेकिन हंगामे के बाद सब ठप हो गया। इस मामले में डीसीपी साउथ जोन केशव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाया गया है। लेकिन वे समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल जो भी तहरीर देगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

MP News: बारात ले कर पहुंचा दूल्हा, घोड़े से उतरते वक्त आया हार्ट अटैक, मौक़े पर ही मौत, खुशियों में छाया मातम

MP News: बारात ले कर पहुंचा दूल्हा, घोड़े से उतरते वक्त आया हार्ट अटैक, मौक़े पर ही मौत, खुशियों में छाया मातम

February 15, 2025
Next Post
Lawrence Bishnoi Gang

कैलिफोर्निया से आई बड़ी खबर, सलमान खान के दुश्मन और लॉरेंस का भाई अनमोल हुआ गिरफ्तार

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

Kushinagar News

मंत्री की नहीं सुन रहे थानेदार, कुशीनगर में पीड़ित दर दर भटकने को मजबूर

POPULAR POST

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India