Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » सीएम योगी-राजा भैया को ‘हथकड़ी’ पहनाने वाला जांबाज IPS बर्खास्त

सीएम योगी-राजा भैया को ‘हथकड़ी’ पहनाने वाला जांबाज IPS बर्खास्त

आईपीएस जसबीर सिंह को यूपी सरकार ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जसबीर सिंह पुलिस महकमे की छवि खराब करने के अलावा कई अन्य आरोप भी हैं।

by Digital Desk
08/11/2024
IPS Jasbir Singh

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर एक्शन लेने वाले 1992 के आईपीएस जसबीर सिंह को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। जसबीर पर बयानबाजी, अनुशासनहीनता जैसे आरोप थे और वह 2019 से सस्पेंड चल रहे थे। आईपीएस अफसर ने सरकार के फैसले के खिलाफ राष्ट्रपति के यहां अपील दायर की है। वहां मामला सुनवाई में है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, साल 2019 में आईपीएस जसबीर सिंह (IPS Jasbir Singh) ने एक निजी वेबसाइट को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने सरकार की नीतियों व कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े करते हुए बयान दिए थे। साथ ही एनकाउंटर नीति, अफसरों के तबादले और तैनाती सहित कई बिंदुओं खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि सरकार उन्हें बिना काम के सैलरी दे रही है। रूल्स ऐंड मैनुअल्स में कोई काम नहीं है इसके बावजूद वहां स्टाफ को बैठाकर वेतन दिया जा रहा है।

पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया

इंटरव्यू के बाद जब मामले की जानकारी हुई तो पुलिस महकमे की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। तब वह छुट्टी पर चले गए। उन्होंने छुट्टी पर जाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली और न ही जवाब दिया, जिसके बाद 14 फरवरी 2019 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी वह मुखर होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते रहे। पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा। जिसके बाद उन्हें पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। फिलहाल उन्होंने इसके खिलाफ राष्ट्रपति के पास याचिका दायर की हुई है।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026

जसबीर सिंह को संगीत का शौक

एसपी प्रतापगढ़ और फूड सेल में रहने के दौरान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर शिकंजा कसने को लेकर भी जसबीर सिंह काफी चर्चा में रहे थे। एडीजी होमगार्ड के पद पर तैनाती के दौरान भी उन्होंने वहां भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद उन्हें होमगार्ड से हटाकर एडीजी रूल्स ऐंड मैनुअल्स के पद पर तैनाती दे दी गई थी। जसबीर सिंह को संगीत का शौक है। उनके म्यूजिक अलबम भी बाजार में आ चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि विभिन्न आरोपों पर की गई जांच के दौरान जसबीर के जवाब से शासन संतुष्ट नहीं था। इसके आधार पर उन्हें सेवामुक्त करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े: AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

सीएम योगी को किया था अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जसवीर सिंह (IPS Jasbir Singh) ने 17 साल बतौर महाराजगंज एसएसपी रहते हुए तत्कालीन गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के लिए गिरफ्तार किया था। उस दौरान एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले को लेकर योगी ने सड़क जाम किया था। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो योगी और उनके कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। इसके बाद पूरे जिले में दंगे भड़क उठे। इस मामले में योगी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें 11 दिन तक जेल में रहना पड़ा और स्थिति सामान्य होने के बाद ही छोड़ा गया। इसके बाद जसवीर को महाराजगंज में नियुक्ति के महज 16 दिनों बाद ही हटाकर फूड सेल भेज दिया गया।

राजा भैया को किया था अरेस्ट

आईपीएस जसवीर सिंह (IPS Jasbir Singh) की छवि एक निर्भीक और ईमानदार अधिकारी की है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ ही नहीं बल्कि उन सभी के खिलाफ उतनी ही सख्ती से कार्रवाई की जिन्हें उन्होंने कहीं भी कोई भी गलत काम करते पाया। आईपीएस अफसर ने 2007 में मायावती की सरकार के कार्यकाल के दौरान कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके घर से अरेस्ट कर जेल भेजा था। इस कार्रवाई के बाद उनका प्रतापगढ़ से तबादला कर दिया गया। उस वक्त वह प्रतापगढ़ के एसपी थे।

खाद्यान्न चोरी की शिकायतों की छानबीन

फूड सेल में अपनी तैनाती के दौरान आईपीएस जसवीर सिंह ने खाद्यान्न चोरी की शिकायतों की छानबीन शुरू कर दी। लखीमपुर खीरी के एक मामले से शुरू हुई जांच में मालूम चला कि हजारों करोड़ का राशन दूसरे प्रदेशों को ही नहीं, दूसरे देशों में भी भेजा जा रहा था। उन्होंने दस्तावेजों के साथ सारा मामला सरकार को सौंपकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। इस मामले में जांच की सुई तत्कालीन एसपी महासचिव अमर सिंह और बाहुबली राजा भैया की ओर इशारा कर रही थी।

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

November 23, 2025
Next Post
Ghazipur News

Ghazipur News: गांव में आई और उठा ले गई 8 बकरियां, लाल-नीली बत्ती की गाड़ी ने किया ऐसा कांड

Akhilesh Yadav

Akhilesh on Yogi:'प्रतिशत 100 की 100 और ये हारेंगे 9 की 9' सपा प्रमुख का भाजपा पर नया हमला

Virat-Anushka

Virat-Anushka: मुंबई में स्पॉट हुए Virushka, साउथ इंडियन फूड का उठाया लुत्फ, क्लिक करवाई फोटो, Viral Photo

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India