बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Akhilesh on Yogi:’प्रतिशत 100 की 100 और ये हारेंगे 9 की 9′ सपा प्रमुख का भाजपा पर नया हमला

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार का दावा करते हुए कहा कि भाजपा सभी सीटों पर हार जाएगी। उन्होंने भाजपा पर नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि सपा की जीत तय है। कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 8, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav Attack: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नौ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इन नौ सीटों पर एक भी सीट नहीं जीत पाएगी और सपा सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस दावे से सपा और भाजपा के बीच चुनावी माहौल में उबाल आ गया है। आगामी 20 नवंबर को कानपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद और अन्य जिलों की सीटों पर उपचुनाव होंगे, जो प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने के लिए अहम माने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नकारात्मक प्रचार कर रही है क्योंकि उसके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि जिनके पास सकारात्मक कार्य नहीं होते, वही दूसरों पर आरोप लगाते हैं। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं की नकारात्मक बातें इस बात का प्रमाण हैं कि वे डर चुके हैं और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी नकारात्मक बातें। जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं होती वो दूसरों की बात करते हैं। नकली मुस्कान असलियत नहीं झुपा सकती।

अगर प्रतिशत में समझो तो ‘सौ की सौ’
भाजपा उपचुनाव में हार रही ‘नौ की नौ’

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 8, 2024

Akhilesh Yadav ने ट्वीट में लिखा, “अगर प्रतिशत में समझो तो सौ की सौ, भाजपा उपचुनाव में हार रही नौ की नौ। उनकी नकली मुस्कान और झूठे दावे जनता को गुमराह नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा कि भाजपा की हार अब तय है और जनता इसका परिणाम दिखाएगी। यह उपचुनाव केवल सपा और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि प्रदेश की आम जनता की भावनाओं का प्रतिक है।

यहां पढ़ें: Ghazipur News: गांव में आई और उठा ले गई 8 बकरियां, लाल-नीली बत्ती की गाड़ी ने किया ऐसा कांड

यूपी में जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें कानपुर जिले की सीसामऊ, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाजियाबाद की गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां और अलीगढ़ की खैर शामिल हैं। इसके अलावा, मैनपुरी की करहल, प्रयागराज की फूलपुर और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीटों पर भी मुकाबला होगा। इस बार कांग्रेस ने सपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है और उसने खुद कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है।

Akhilesh Yadav ने यह भी स्पष्ट किया कि इन चुनावों में उम्मीदवारों से ज्यादा जीत की अहमियत है। उनका कहना है कि चुनाव चिह्न सपा का होगा, लेकिन प्रत्याशी इंडिया गठबंधन के होंगे। इस गठबंधन का उद्देश्य भाजपा को हराना और प्रदेश में एक मजबूत विपक्ष का निर्माण करना है।

उपचुनाव के परिणाम यूपी की राजनीति में बदलाव का संकेत दे सकते हैं, और यह सपा और भाजपा दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

Tags: Akhilesh YadavUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post
Virat-Anushka

Virat-Anushka: मुंबई में स्पॉट हुए Virushka, साउथ इंडियन फूड का उठाया लुत्फ, क्लिक करवाई फोटो, Viral Photo

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 : क्रिकेट की दुनिया से आई पाकिस्तान को झटका देने वाली खबर, जानें कहां होंगे चैंपियन्स ट्रॉफी के मैच के मैच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist