रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इंदिरा नहर में मिला हाईकोर्ट वकील का शव, बचाने कूदे भाई की भी डूबने से मौत

लखनऊ की इंदिरा नहर में हाईकोर्ट के वकील अनुपम तिवारी और उनके फुफेरे भाई शिवम उपाध्याय की डूबने से मौत हो गई। अनुपम ने नहर में छलांग लगाई, उन्हें बचाने कूदे शिवम भी जान गंवा बैठे।

by Mayank Yadav
मई 18, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow lawyer’s death: लखनऊ की इंदिरा नहर में शनिवार और रविवार को एक ही परिवार के दो सदस्यों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनुपम तिवारी शुक्रवार रात घर से निकले थे और इंदिरा नहर में कूद गए। पीछे-पीछे उनका फुफेरा भाई शिवम उपाध्याय भी उन्हें बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन वह भी डूब गया। शनिवार को शिवम का शव मिला, जबकि रविवार सुबह अधिवक्ता अनुपम की लाश गोसाईंगंज सिठौली के पास नहर में उतराती हुई मिली। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने दोनों शवों को अलग-अलग दिनों में नहर से बाहर निकाला।

No one is immune from the Women Centric Gender Biased Laws of the Country.
Lucknow High Court Lawyer Anupam Tiwari ended his life by jumping in the Indira Dam in Lucknow because of harassment by his wife. His relative Shivam Upadhyay also jumped in the Dam to save him but… pic.twitter.com/fK31RoI7UK

— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) May 17, 2025

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

रात में निकले थे अधिवक्ता, सुबह मिला शव

चिनहट के हासेमऊ निवासी अधिवक्ता अनुपम तिवारी (37) शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे घर से निकले थे। स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि अनुपम नहर में कूद गए हैं। यह सुनते ही अनुपम का फुफेरा भाई शिवम उपाध्याय (20) उन्हें बचाने के लिए पीछे-पीछे भागा। इंदिरा डैम के पास अनुपम की गाड़ी मिली, और उसी जगह से शिवम ने नहर में छलांग लगा दी।

शिवम का शव 12 घंटे बाद मिला

सूचना मिलने पर चिनहट पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम बोट के जरिए तलाश में जुटी। 12 घंटे की मशक्कत के बाद शिवम का शव नहर से करीब 200 मीटर दूर बरामद किया गया।

रविवार को मिला अनुपम तिवारी का शव

रविवार सुबह गोसाईंगंज सिठौली गांव के पास नहर में एक शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चिनहट से अनुपम की तलाश कर रही एसडीआरएफ टीम और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। शव की पहचान अधिवक्ता अनुपम तिवारी के रूप में हुई।

अदालत में करते थे प्रैक्टिस, परिवार में मचा कोहराम

अनुपम मूल रूप से मऊ जिले के मधुवन गोपालपुरवा के रहने वाले थे। वे हाईकोर्ट में वकालत करते थे और Lucknow में परिवार सहित रह रहे थे। परिवार में पत्नी सोनी, बेटा गंगाधर (11) और बेटी सानिया (5) हैं। वहीं, शिवम निजी नौकरी करता था और अनुपम के साथ ही रह रहा था।

दोस्त ने जताया हादसे का शक

अनुपम के दोस्त देवमणि के मुताबिक वे रोज रात को टहलने जाते थे। उन्हें शक है कि अनुपम का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ होगा। Lucknow  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

DNA से लेकर शिशुपाल तक: ब्रजेश पाठक-सपा मीडिया सेल विवाद में गरमाई यूपी की सियासत

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
Vishal Mega Mart

विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड मीम्स ने मचाई इंटरनेट पर सनसनी, क्या है ये नौकरी ट्रेंड बनी नई वायरल सेंसेशन ?

Religious news : घर के दरवाजे पर क्यों लटकते हैं ,नींबू-मिर्च एक धार्मिक मान्यता या वैज्ञानिक सोच

Religious news : घर के दरवाजे पर क्यों लटकते हैं ,नींबू-मिर्च एक धार्मिक मान्यता या वैज्ञानिक सोच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist