सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow Dilapidated Buildings: लखनऊ में भी मंडरा रहा दिल्ली जैसा खतरा, जर्जर इमारतों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे का खतरा बनी हुई हैं। नगर निगम ने इन भवनों को चिन्हित कर उनमें रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किया है, लेकिन कार्रवाई फिलहाल नोटिस तक सीमित है। पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाकों में ऐसे भवनों की संख्या अधिक है, जहां आज भी कई परिवार रह रहे हैं। कुछ दिन पहले गोलागंज में एक जर्जर इमारत की दीवार गिरने से इस खतरे की गंभीरता भी सामने आई थी।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 7, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Dilapidated Buildings: दिल्ली में हाल में हुई इमारत ढहने की घटना के बाद लखनऊ में भी जर्जर भवनों को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम के अनुसार शहर में 208 ऐसे भवन चिन्हित किए गए हैं, जिनकी स्थिति खराब है और वे हादसे का कारण बन सकते हैं।

नगर निगम के अवर अभियंता विकास सिंह के मुताबिक, इन भवनों में रहने वाले लोगों को नोटिस देकर खतरे के बारे में चेतावनी दी गई है। हालांकि, अभी कार्रवाई मुख्य रूप से नोटिस जारी करने तक ही सीमित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किसी जर्जर भवन के गिरने पर बड़ी जनहानि होने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी।

RELATED NEWS

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

सितम्बर 7, 2026
Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

सितम्बर 7, 2026

पुराने लखनऊ में सबसे ज्यादा खतरा

जर्जर भवनों की संख्या पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अधिक बताई गई है। यहां कई पुराने मकान हैं, जिनमें किराएदारी, मालिकाना हक और संपत्ति बंटवारे से जुड़े विवाद भी चल रहे हैं। इन विवादों के कारण कई भवनों की मरम्मत या उन्हें खाली कराने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

लालकुआं, कैसरबाग, अमीनाबाद, गड़बड़झाला, मौलवीगंज, गोलागंज, चारबाग, वजीरगंज, यहियागंज, ऐशबाग, नादान महल रोड, मोतीनगर और कुंडरी रकाबगंज समेत कई इलाकों में जर्जर भवन मौजूद हैं। महानगर, चौक, हुसैनाबाद, अकबरी गेट और त्रिवेणीनगर में भी ऐसे भवन बताए गए हैं।

घनी आबादी में हादसा हुआ तो बढ़ सकती है मुश्किल

इन क्षेत्रों में कई जर्जर भवन घनी आबादी के बीच स्थित हैं और कुछ में परिवार अब भी रह रहे हैं। ऐसे में अचानक कोई भवन गिरने पर आसपास के लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल नोटिस जारी करने से खतरा खत्म नहीं होगा। जर्जर भवनों का दोबारा सर्वे कराकर उनकी स्थिति का आकलन, जरूरी मरम्मत, भवन खाली कराने या गंभीर स्थिति में ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई पर भी ध्यान देना जरूरी है। दिल्ली की घटना के बाद लखनऊ में चिन्हित 208 भवनों को लेकर नगर निगम की मौजूदा कार्रवाई पर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।...

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी। पुलिस...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाने बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

UPI Wrong Payment: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे तो घबराएं नहीं, इस तरह से मिल सकते है पैसे वापस

UPI Wrong Payment: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे तो घबराएं नहीं, इस तरह से मिल सकते है पैसे वापस

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

UPI Wrong Payment: आज चाय की दुकान से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, UPI पेमेंट रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन...

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

Mahatma Gandhi के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी,फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

 Mahatma Gandhi Biopic: मनोज बाजपेयी अपने किरदारों के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। अब...

Next Post
Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाने बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist