शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow: अखिलेश यादव की जेपी सेंटर जाने की जिद, घर के बाहर बैरिकेडिंग और जबरदस्त बवाल

लखनऊ में जेपी सेंटर (JPNIC) को ऊंची टीन की बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। इस कदम के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव गुरुवार रात को जेपीएनआईसी पहुंचे और सरकार की नीतियों की निंदा की।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 11, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: पिछले साल की तरह एक बार फिर जेपी की जयंती पर लखनऊ में हाईप्रोफाइल ड्रामा देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव ने जेपी कंवेंशन सेंटर जाकर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने का ऐलान किया। अखिलेश के ऐलान के बाद कंवेंशन सेंटर को टिन शेड से ढंक दिया गया। गुरुवार रात भी अखिलेश जेपी कंवेंशन सेंटर पहुंचे थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया साथ ही आज सुबह से ही बैरिकेडिंग लगाकर अखिलेश के आवास की घेराबंदी कर दी गई।

सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच अखिलेश यादव ने अपने आवास से जेपी की मूर्ति मंगाई और सड़क पर ही प्रतिमा रखकर माल्यार्पण कर दिया। पिछले साल भी अखिलेश यादव प्रशासन के रोकने के बाद भी बैरिकेडिंग कूदकर जेपी कंवेंशन सेंटर में घुस गये थे और जेपी की मूर्ति का माल्यार्पण किया था। बहरहाल इस पूरे हंगामे पर सियासत गर्म है। सवाल उठता है कि आखिर निर्माणाधीन परिसर में घुसने की जिद करके अखिलेश आखिर क्या साबित करना चाहते हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

इंडिया गठबंधन जारी रहेगा, UP उपचुनाव में कांग्रेस के साथ लड़ेगी सपा..अखिलेश का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

जय प्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात लखनऊ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी बिल्डिंग के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है। जेपीएनआईसी के गेट के बाहर टिन शेड लगा दिए गए हैं, जिन पर लिखा है कि बिल्डिंग निर्माणाधीन है। इस मामले की जानकारी मिलते ही रात करीब 11:30 बजे सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेपीएनआईसी पहुंचे और इसका विरोध किया, साथ ही यूपी सरकार पर तीखे हमले किए।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि महान नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें सम्मान नहीं दिया जा रहा है, और यह पहली बार नहीं हो रहा। हर साल समाजवादी लोग इस दिन यहां इकट्ठा होते थे, माल्यार्पण करते थे और अपने विचार रखते थे। जयप्रकाश नारायण वो महान नेता थे जिन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और उस समय की सरकार के सामने नहीं झुके।

उनके संघर्ष के कारण देश में बड़ा बदलाव आया। यहां एक सोशलिस्टों का म्यूजियम और जयप्रकाश की प्रतिमा भी है। अखिलेश ने सवाल किया कि टिन शेड लगाकर सरकार आखिर क्या छिपाना चाहती है। विचारधाराएं दीवारों से नहीं रोकी जा सकतीं।

Tags: Akhilesh Yadavlucknow
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday : अगर एक्टर नहीं होते तो क्या करते? जानें कैसे बने बॉलीवुड के शहंशाह

Delhi

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस को मिली ऐतिहासिक सफलता, 2000 करोड़ की कोकेन बरामद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In