शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 5 यात्रियों की मौत, इमरजेंसी गेट बना काल

लखनऊ के मोहनलालगंज में दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस में आग लगने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिससे कई लोग अंदर फंस गए और जिंदा जल गए।

by Mayank Yadav
मई 15, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow bus accident: लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भयावह हादसे में डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई, जिससे 5 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दिल्ली से बिहार जा रही इस बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि बस महज 10 मिनट में पूरी तरह जल गई। हादसे में सबसे बड़ी लापरवाही इमरजेंसी गेट की निकली, जो समय पर नहीं खुला। इससे पीछे बैठे कई यात्री बस में ही फंस गए। वहीं, ड्राइवर और कंडक्टर आग लगते ही बस से कूदकर भाग निकले।

बस का सफ़र बिहार से दिल्ली का!

इसी बस में लखनऊ के किसान पथ पर जब सुबह लगभग 5 बजे आग लगी, तो 60 यात्रियों को बाहर निकलने के लिए दरवाज़े खोलने में भी दिक्कत।
ड्राइवर-क्लीनर शीशे तोड़कर निकले। पर 5 यात्रियों की जान चली गई।
भीषण गर्मी में इतनी लंबी यात्रा,और यह सुरक्षा? यह व्यवस्था? pic.twitter.com/HtuhQKl3FS

— UP Congress Public Grievance Redressal Committee (@upccpg) May 15, 2025

RELATED NEWS

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

हादसा किसान पथ पर, आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखीं

यह दिल दहला देने वाला हादसा Lucknow के किसान पथ पर तड़के उस वक्त हुआ जब ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। एक यात्री के अनुसार, गियर के पास अचानक स्पार्क हुआ और कुछ ही पलों में बस धुएं और आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि उन्हें एक किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कई लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

इमरजेंसी गेट बना मौत का जाल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Lucknow पुलिस जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुल पाया, जिसके चलते पीछे की सीटों पर बैठे यात्री बस से नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। ड्राइवर के कैबिन में एक अतिरिक्त सीट भी लगी थी, जिससे नीचे उतरने का रास्ता और संकरा हो गया था। वहीं, ड्राइवर और कंडक्टर आग लगते ही बिना किसी को बताए मौके से फरार हो गए।

दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों में पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही Lucknow फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस बागपत जिले की थी और निजी ट्रैवल कंपनी द्वारा चलाई जा रही थी।

जांच के आदेश, यात्रियों में दहशत

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट से आग लगने की आशंका जताई गई है। इस हादसे ने एक बार फिर बसों में सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

UP News : जेवर में लगेगी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार – मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी!

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

Next Post
Tral

जम्मू कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया

Vijay Shah

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर FIR दर्ज, माफीवीर बने मंत्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist