रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow news: UP के किस शहर का होगा कायाकल्प,चौराहे और पार्क दिखेंगे नए रूप में सुरक्षा और सुंदरता का होगा संगम

लखनऊ के चौराहों और पार्कों को नया रूप देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अधिकारियों ने जल्द काम पूरा करने और स्थानीय लोगों को भी जोड़ने की बात कही है, जिससे शहर और सुंदर और सुविधाजनक बन सके।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 11, 2025
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news: लखनऊ शहर को और ज्यादा खूबसूरत और आरामदायक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू की गई है। इसी सिलसिले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के पारिजात सभागार में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की। उनके साथ एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और कई दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में यह तय किया गया कि लखनऊ के प्रमुख चौराहों, पार्कों और जंक्शनों को नए तरीके से सजाया और संवारा जाएगा। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि लखनऊ की खूबसूरती को और बेहतर बनाने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, वे सभी उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाए और सभी विभाग आपस में तालमेल बनाकर काम करें।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

चौराहों को मिलेगा नया लुक, पार्कों में हरियाली बढ़ेगी

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बैठक में सुझाव दिया कि शहर के चौराहों को कलात्मक तरीके से सजाया जाए, जिससे वे देखने में आकर्षक लगें। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पार्कों में ज्यादा से ज्यादा हरियाली और साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पार्कों में पौधारोपण और सफाई अभियान चलाए जाएं और इस काम में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। इससे लोगों को अपने आस-पास की जगह को सजाने और संभालने की जिम्मेदारी का एहसास होगा।

सुरक्षा और सुंदरता दोनों का रखा जाएगा ध्यान

प्रथमेश कुमार ने बताया कि चौराहों और जंक्शनों पर सुरक्षा और सुंदरता दोनों का ख्याल रखते हुए नए डिजाइन तैयार किए जाएंगे। इसके तहत लोगों को न सिर्फ एक खूबसूरत वातावरण मिलेगा, बल्कि ट्रैफिक और पैदल चलने वालों के लिए भी सहूलियत बढ़ेगी।

बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने इस योजना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लागू करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही, लखनऊ के प्रमुख चौराहों और पार्कों की सूरत बदलने की दिशा में जल्द काम शुरू होगा।

अब बदलेगा शहर का चेहरा

शहर के नागरिकों को जल्द ही लखनऊ के नए रूप की झलक देखने को मिलेगी। साफ-सुथरे और हरियाली से भरपूर पार्क, सुंदर और सुरक्षित चौराहे,ये सभी मिलकर लखनऊ को एक नई पहचान देंगे।

Tags: City DevelopmentLucknow News
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
Bajaj Auto: बजाज ऑटो के मधुर बजाज नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक की लहर IIMUN ने जताया दुख

Bajaj Auto: बजाज ऑटो के मधुर बजाज नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक की लहर IIMUN ने जताया दुख

New Guideline: UP के निजी स्कूलों पर शासन की सख्ती, जानिए नियमों की अनदेखी पर क्या  होगा रद्द

New Guideline: UP के निजी स्कूलों पर शासन की सख्ती, जानिए नियमों की अनदेखी पर क्या होगा रद्द

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In