गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bajaj Auto: बजाज ऑटो के मधुर बजाज नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक की लहर IIMUN ने जताया दुख

बजाज ऑटो के निदेशक मधुर बजाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने कई कंपनियों में अहम भूमिका निभाई और IIMUN समेत तमाम संस्थानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 11, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Bajaj Auto: भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड को शुक्रवार सुबह एक बड़ा झटका लगा, जब उसके गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

IIMUN ने जताया गहरा शोक

मधुर बजाज के निधन से सिर्फ बजाज ग्रुप ही नहीं, बल्कि देश के कई औद्योगिक और शैक्षिक संस्थानों में भी दुख की लहर है। इंडिया इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (IIMUN) ने उनके जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “हम अपने प्रिय सलाहकार श्री मधुर बजाज को खोकर बेहद दुखी हैं। उनकी सादगी, समझदारी और शांत स्वभाव ने हर किसी को प्रभावित किया।” IIMUN ने यह भी बताया कि मधुर बजाज 2017 से उनके सलाहकार बोर्ड का हिस्सा थे और उन्होंने युवाओं को उद्देश्य और ईमानदारी के साथ सही दिशा दिखाने का काम किया।

RELATED NEWS

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

अगस्त 13, 2026
Business News

7 जुलाई को चमकेगा रेलवे का सितारा! इस कंपनी को मिला 143 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

जुलाई 6, 2025

जनवरी 2024 में छोड़ा था उपाध्यक्ष पद

स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से मधुर बजाज ने जनवरी 2024 में बजाज ऑटो के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, वे बजाज फिनसर्व, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और बजाज समूह की अन्य कई कंपनियों में निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

शिक्षा और उपलब्धियों से भरा रहा जीवन

मधुर बजाज का जन्म 19 अगस्त 1952 को हुआ था। उन्होंने देहरादून के मशहूर दून स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और फिर मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से 1973 में बी.कॉम किया। इसके बाद 1979 में उन्होंने स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन स्थित IMD से एमबीए की डिग्री हासिल की।

उन्हें इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ‘विकास रत्न’ अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा वे SIAM और MCCIA के अध्यक्ष भी रह चुके थे और CII की राष्ट्रीय परिषद में भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें:-Lucknow news: UP के किस शहर का होगा कायाकल्प,चौराहे और पार्क दिखेंगे नए रूप में सुरक्षा और सुंदरता का होगा संगम

उद्योग जगत को बड़ा नुकसान

मधुर बजाज के निधन से इंडस्ट्री को एक ऐसे अनुभवी, दूरदर्शी और सरल स्वभाव वाले नेता की कमी खलेगी, जो न केवल बिजनेस की समझ रखते थे बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते थे।

Tags: Bajaj GroupBusiness News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Strategic Partnership : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने जियो क्रेडिट लिमिटेड के लिए एक...

Business News

7 जुलाई को चमकेगा रेलवे का सितारा! इस कंपनी को मिला 143 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

by Gulshan
जुलाई 6, 2025

Business News : रेलवे क्षेत्र की नवरत्न पीएसयू कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को 143.3 करोड़ रुपये का नया...

Flipkart gets NBFC licence from RBI

किस e commerce platform को मिला कर्ज़ देने का अधिकार,अब सीधे दे सकेगें लोन

by SYED BUSHRA
जून 6, 2025

Flipkart Gets NBFC Licence: वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से एक बड़ा लाइसेंस मिला है।...

कौन है वह जिसने रच दिया इतिहास बनीं भारत की सबसे अमीर महिला दुनिया में मिला कौन सा स्थान

कौन है वह जिसने रच दिया इतिहास बनीं भारत की सबसे अमीर महिला दुनिया में मिला कौन सा स्थान

by SYED BUSHRA
मई 4, 2025

Roshni Nadar रोशनी नादर मल्होत्रा का नाम आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बड़ी पहचान बना चुका...

अमेरिका-चीन में फिर छिड़ा ट्रेड वॉर, चाइना पर 104% tarrif से हलचल शेयर बाजार में भारी गिरावट

अमेरिका-चीन में फिर छिड़ा ट्रेड वॉर, चाइना पर 104% tarrif से हलचल शेयर बाजार में भारी गिरावट

by Ahmed Naseem
अप्रैल 9, 2025

US-China Trade War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को सख्त लहजे में चेतावनी दी...

Next Post
New Guideline: UP के निजी स्कूलों पर शासन की सख्ती, जानिए नियमों की अनदेखी पर क्या  होगा रद्द

New Guideline: UP के निजी स्कूलों पर शासन की सख्ती, जानिए नियमों की अनदेखी पर क्या होगा रद्द

Delhi

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, कई जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist